दिनांक : 05-May-2024 02:35 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

8वीं पास ने CG-MP में लाखों रुपए ठगे; बोला- 5 साल से हूं इस धंधे में

16/03/2022 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh    

छत्तीसगढ़ की रायगढ़ पुलिस ने ठगों के हब कहे जाने वाले झारखंड के ‘जामताड़ा’ से एक शातिर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी महज 8वीं पास है, लेकिन रायगढ़, रायपुर, कोरबा, दुर्ग सहित उसने मध्य प्रदेश में भी लोगों से KYC अपडेट कराने के नाम पर ऑनलाइन लाखों रुपए ठगे हैं। पुलिस ने उसके पास से 20 हजार 800 रुपए और दो मोबाइल जब्त किए हैं। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। कार्रवाई पुसौर थाना पुलिस ने की है।

NTPC LARA के कर्मचारी पोषण लाल बघेल (55) के मोबाइल पर 31 जनवरी को एक व्यक्ति ने कॉल किया। उसने खुद को BSNL ऑफिस का कर्मचारी बताया और KYC अपडेट कराने का झांसा देकर KYC सपोर्ट ऐप डाउनलोड करवाया और SBI NET BANKING के जरिए 10 रुपए ट्रांजेक्शन कराए। इसके बाद पोषण लाल के खाते से कई बार में 4.18 लाख रुपए निकल गए। ठगी का पता चलने पर उन्होंने FIR दर्ज कराई।

पुलिस ने रामपुर माधोपुर निवासी राजेंद्र मंडल (22) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बताया कि वह 8वीं पास है और 5 साल से इस धंधे में है। बताया कि लोगों को मैसेज भेजकर या कस्टमर केयर बनकर KYC अपलोड करने Play Store से Team Veiwer ऐप डाउनलोड कराता और फिर 10 रुपए रिचार्ज करने को कहता। इससे ATM की सारी डिटेल उसे मिल जाती।

रायगढ़ SP अभिषेक मीणा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने रायगढ़ के अलावा कोरबा, दुर्ग, भोपाल और रायपुर के लोगों से भी लाखों रुपए की ठगी की है। इस संबंध में संबंधित थानों को जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि शिक्षित लोग भी इन ठगों के जाल फंस रहे हैं। कभी भी बैंक व निजी जानकारी मोबाइल पर अंजान लोगों को शेयर नहीं करनी चाहिए। नेट बैंकिंग या बैंक से संबंधित समस्या पर सीधे बैंक जाकर अधिकारियों से मिले।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।