दिनांक : 12-May-2024 02:21 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: online thug

8वीं पास ने CG-MP में लाखों रुपए ठगे; बोला- 5 साल से हूं इस धंधे में

8वीं पास ने CG-MP में लाखों रुपए ठगे; बोला- 5 साल से हूं इस धंधे में

Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ की रायगढ़ पुलिस ने ठगों के हब कहे जाने वाले झारखंड के 'जामताड़ा' से एक शातिर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी महज 8वीं पास है, लेकिन रायगढ़, रायपुर, कोरबा, दुर्ग सहित उसने मध्य प्रदेश में भी लोगों से KYC अपडेट कराने के नाम पर ऑनलाइन लाखों रुपए ठगे हैं। पुलिस ने उसके पास से 20 हजार 800 रुपए और दो मोबाइल जब्त किए हैं। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। कार्रवाई पुसौर थाना पुलिस ने की है। NTPC LARA के कर्मचारी पोषण लाल बघेल (55) के मोबाइल पर 31 जनवरी को एक व्यक्ति ने कॉल किया। उसने खुद को BSNL ऑफिस का कर्मचारी बताया और KYC अपडेट कराने का झांसा देकर KYC सपोर्ट ऐप डाउनलोड करवाया और SBI NET BANKING के जरिए 10 रुपए ट्रांजेक्शन कराए। इसके बाद पोषण लाल के खाते से कई बार में 4.18 लाख रुपए निकल गए। ठगी का पता चलने पर उन्होंने FIR दर्ज कराई। पुलिस ने रामपुर माधोपुर निवासी राजेंद्र मंडल (22) को...