छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में जिला प्रशासन के कर्मचारियों ने मिलकर होली के लिए एक म्यूजिक वीडियो एलबम बनाया है। इसकी खास बात यह कि यह म्यूजिक एलबम क्षेत्रीय बोली ‘हल्बी’ में बना है। करीब 5 मिनट के इस एलबम की शूटिंग दंतेवाड़ा जिले में ही हुई है। इसमें स्थानीय कलाकारों ने भी काम किया है। बताया जा रहा है कि क्षेत्रीय बोली ‘हल्बी’ में होली पर यह क्षेत्र का पहला म्यूजिक वीडियो एलबम है। मंगलवार शाम इसे लॉन्च किया गया है। महज कुछ घंटे में ही इस वीडियो एलबम में हजारों व्यू भी मिल गए हैं।
स्थानीय डायरेक्टर और दंतेवाड़ा जिला पंचायत के वरिष्ठ लेखापाल कैलाश बस्तरिया के निर्देशन में इस वीडियो एलबम की शूटिंग की गई है। ‘फागुन चो महीना इली होली’ गीत को जगन्नाथ देव ने लिखा है। चितालंका ग्राम पंचायत की सचिव मालती राणा और दंतेवाड़ा जिले के पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारी गिरीश स्वर्णकार ने अपनी आवाज दी है। गाने की रिकॉर्डिंग दंतेवाड़ा के ही एक स्थानीय स्टूडियो में की गई है। वीडियो में जितने भी कलाकार दिख रहे हैं अधिकांश दंतेवाड़ा जिला प्रशासन के ही कर्मचारी हैं। इसके अलावा समलूर गांव के भी कुछ युवकों को शामिल किया गया है।
Author Profile
- "जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।
Latest entries
- Chhattisgarh29/04/2024खुद फोन लगाकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कर रहे जनता से सीधी बात, ले रहे हैं फीड बैक
- Chhattisgarh29/04/2024लोकसभा चुनाव 2024: रायपुर लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाता घर से कर रहे मतदान
- Bilaspur29/04/2024कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिलासपुर जनसभा में भरी हुंकार
- Chhattisgarh29/04/2024मुद्दाविहीन कांग्रेस भ्रम फैलाने में है व्यस्त, खो चुकी है जनता का विश्वास; प्रदेश की पूरी ग्यारह सीटें जीत रहे हैं हम : विष्णुदेव साय