दिनांक : 18-May-2024 02:21 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

अपने महिला नेताओं का अपमान करने वाली कांग्रेस आज नारी न्याय की बात कर रही: विष्णुदेव साय

04/05/2024 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh, Raipur    

कांग्रेस में भारी आंतरिक कलह है। नारी न्याय की बात करने वाली कांग्रेस पार्टी में उनकी ही महिला राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ अन्याय हो रहा है, कांग्रेस नेता द्वारा उनका अपमान किया गया। ऐसे कांग्रेसी छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों को क्या न्याय दिला पाएंगे और बात कर रहे हैं नारी न्याय योजना की। भारत जोड़ो की बात करने वाली कांग्रेस आज अपने घर को नहीं जोड़ पा रही है। इसलिए जनता उनके भ्रम में नहीं आएगी, कांग्रेस को फिर से सबक सिखाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बेमेतरा के नवागढ़, मनेन्द्रगढ़ के खड़गंवा, धरसींवा के सारागांव और रायपुर के गुढ़ियारी में जनसभा को सम्बोधित किया।

नवागढ़ में श्री साय ने कहा कि लगातार दो वर्षों तक भारत ने कोरोना का भयानक दंश देखा। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सूझबूझ से 140 करोड़ देशवासियों को देश में निर्मित टीका मुफ्त में लगाया गया। टीके का दो से तीन डोज मुफ्त में देने का काम पीएम मोदी ने किया। कोरोना वैक्सीन का निर्माण भारत में हुआ। जो लोग वैक्सीन पर प्रश्न लगा रहे हैं, दरअसल वो आम जनता को चुनावी फायदे के लिए भयाक्रांत कर रहे हैं, जो बेहद शर्मनाक है। कोरोनाकाल में ही देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में 5 किलो अनाज देने की शुरुआत मोदी जी ने की। यह योजना 2028 तक चलेगी। इसके अलावा एक रुपया किलो चावल भी मिलता रहेगा, यह भी बंद नहीं होगा। श्री सीएम साय ने कहा आज मोदी की वजह से देशवासी सुरक्षित हैं और ये सब उनके कुशल नेतृत्व में ही संभव है।

जनजातीय समुदाय का उत्थान भाजपा में ही संभव मनेन्द्रगढ़ के खड़गंवा में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों का कोई विकास नहीं किया। उसे केवल बंधुआ मजदूर समझा, वोट बैंक समझा। जबकि भाजपा ने आदिवासियों का भरपूर सम्मान किया, कर रही है और आगे भी करेगी। उन्होंने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता श्रद्धेय अटल जी ने आदिवासियों के हित के लिए अलग से आदिम जाति कल्याण मंत्रालय बनाया, जहाँ आदिवासी मंत्री पदभार संभालते हैं और बजट की कोई कमी नहीं होती है। आज एक आदिवासी परिवार की बेटी, बहन द्रौपदी मुर्मू जी देश की राष्ट्रपति हैं। इसलिए हम कह सकते हैं कि आदिवासियों का हित भाजपा में ही सम्भव है।

भाजपा कार्यकर्ताओं का जताया आभार मुख्यमंत्री ने कहा कि 42-43 डिग्री की गर्मी में भी आप सभी आए हैं, ये भाजपा कार्यकर्ताओं के पार्टी के प्रति परिश्रम को बताता है। आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। उन्होंने जनता से कहा कि आज मैं कुछ देने नहीं आया हूँ बल्कि आप सभी से मांगने आया हूँ। पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए आप सभी का आशीर्वाद लेने आया हूँ। आपके आशीर्वाद से हमारी सरकार क्षेत्र का अधिक से अधिक विकास करेगी।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।