दिनांक : 25-Apr-2024 09:43 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टीएस सिंहदेव को प्रलोभन दे रही भाजपा: उन्होंने कहा, “कई पार्टियों से ऑफर, मगर नहीं छोड़ूंगा कांग्रेस”

15/06/2023 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh, Politics, Raipur    

भूपेश बघेल सरकार में कैबिनेट मंत्री और प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता टीएस सिंहदेव एक बार फिर चर्चा में हैं। वे कांग्रेस में रहेंगे, भाजपा या कोई अन्य पार्टी ज्वाइन करेंगे, इसको लेकर सियासी गलियारों में हलचल है। बुधवार को सिंहदेव ने कहा भी कि उन्हें कई पार्टियां ऑफर दे रही हैं, लेकिन वे कांग्रेस छोड़कर नहीं जाएंगे। उन्होंने यह भी साफ किया कि भाजपा या किसी दूसरी पार्टी में नहीं जाएंगे। उनका बयान आने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भी पार्टी के वरिष्ठ नेता के पक्ष में बयान दिया।

छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं. इसके मद्देनजर सत्तारूढ़ कांग्रेस और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। चुनावी साल में पार्टी कार्यकर्ताओं या नेताओं का पलायन भी चर्चा में रहता ही है। इसी क्रम में बुधवार को कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव ने बड़ा बयान दिया। मीडिया के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि कई पार्टी के लोगों ने मुझसे संपर्क किया था, लेकिन मैं कांग्रेस को छोड़कर नहीं जाऊंगा। ऑपरेशन लोटस पर उन्होंने साफ कहा कि भाजपा या किसी दूसरी पार्टी में नहीं जाऊंगा।

 

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।