दिनांक : 25-Apr-2024 03:52 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: bhupesh baghel

नारायणपुर: किसान ने की आत्महत्या, पूर्व सीएम बघेल ने नै सरकार को घेरा, कहा- फिर वही दौर लौट आया

नारायणपुर: किसान ने की आत्महत्या, पूर्व सीएम बघेल ने नै सरकार को घेरा, कहा- फिर वही दौर लौट आया

Chhattisgarh, Jagdalpur
छत्‍तीसगढ़ के बस्तर संभाग के नारायणपुर में अन्नदाता ने सरकारी कर्ज वसूली का नोटिस मिलने के बाद आत्महत्या कर ली। मृतक ने नौ एकड़ खेत में धान की फसल उगाई थी। फसल खराब होने के कारण उत्पादन कम हुआ था। उसके बेटे का विवाह भी तय हो गया था। दोहरे दबाव में उसने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। दरअसल, यह मामला नारायणपुर के कुकड़ाझोर गांव का मामला है। यहां के एक किसान ने सरकारी कर्ज वसूली का नोटिस मिलने के बाद खेत में कीटनाशक दवाई का सेवन कर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि किसान के 9 एकड़ खेत में महज 75 बोरी धान की फसल हुई। इससे किसान काफी परेशान हो गया। बेटे की शादी की तैयारी के बीच फसल चौपट होने और कर्ज के बोझ तले किसान का सपना टूट गया। इधर, किसान की आत्‍महत्‍या के बाद प्रदेश में राजनीति शुरू हो गई है। पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्‍तीसगढ़ की भाजपा सरकार को घेरा है। उन्‍होंने एक्‍स हैंड...
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वीरांगना रानी दुर्गावती और स्वामी आत्मानंद की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वीरांगना रानी दुर्गावती और स्वामी आत्मानंद की जयंती पर उन्हें किया नमन

Chhattisgarh, Raipur
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान को अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि गोंडवाना साम्राज्य की रानी दुर्गावती साहस और वीरता की प्रतीक हैं। उन्होंने घुड़सवारी, तीरंदाजी, तलवारबाजी जैसे युद्धकलाओं में महारत हासिल की और अपनी शूरवीरता से दुश्मनों को भी चकित किया। वह भारतीय नारी की दृढ़ इच्छाशक्ति और शौर्य को रेखांकित करती हैं। उन्होंने पति की मृत्यु के बाद धैर्य और कुशलता के साथ अपने साम्राज्य को सम्हाला और सम्पन्न बनाया। मातृभूमि की रक्षा के लिए उन्होंने अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिये। उनके पराक्रम और बलिदान ने उन्हें अमर बना दिया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद की 06 अक्टूबर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्य...
शेष लेख : छत्तीसगढ़ में महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

शेष लेख : छत्तीसगढ़ में महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Chhattisgarh, Raipur
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के ध्येय के साथ काम करते हुए राज्य में न्याय, विश्वास व सुरक्षा के मूल मंत्र पर आगे बढ़ते हुए पिछले पांच वर्षों में जीरो टालरेंस की नीति अपनायी है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशन में राज्य की बेसिक पुलिसिंग ने जनता का भरोसा जीता है और जीरो टालरेंस से राज्य में अपराधों पर अंकुश भी लगा है। महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता छत्तीसगढ़ में 2015 से 2018 की तुलना में 2019 से अब तक महिला अपराधों में 40 फीसदी की कमी आयी है। महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने हाल ही में एक बड़ी घोषणा की है जिसमें महिलाओं से दुष्कर्म के आरोपियों को शासकीय नौकरी देने पर रोक लगा दी गयी है। महिला अपराध पर अंकुश लगाने के लिए राज्य के 4 जिलों में अलग से महिला थाना की स्थापना की गयी है। जबकि 455 पुलिस थानों और चौकियों में महिल...
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर किया नमन

Chhattisgarh, Raipur
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री और शायर हाजी हसन अली की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन भी उपस्थित थे । मुख्यमंत्री श्री बघेल ने महात्मा गांधी के देश के लिए अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि गांधी जी ने भारत में स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा दी। उन्होंने सत्य, प्रेम और अहिंसा का मार्ग अपनाकर पूरे विश्व के सामने मिसाल कायम की। उन्होंने देश में जिस ग्राम स्वराज की कल्पना की थी, छत्तीसगढ़ सरकार उसे पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने  पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री को स्मरण करते हुए कहा कि शास्त्री जी ने सादगी से जीवन जिया और अपना पूरा जीवन ...
विशेष लेख : 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जन्म दिवस : ग्राम स्वराज की अवधारणा के साथ न्याय के पथ पर बढ़ता छत्तीसगढ़

विशेष लेख : 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जन्म दिवस : ग्राम स्वराज की अवधारणा के साथ न्याय के पथ पर बढ़ता छत्तीसगढ़

Chhattisgarh, Raipur
सत्य और अहिंसा के पुजारी के रूप में विश्व विख्यात महात्मा गांधी की आज जयंती है। भारत सहित पूरी दुनिया उनके आदर्शों और विचारों को जानने, समझने और स्वीकार करने में लगे हुए हैं।किंतु आज की परिस्थिति में यह कैसे संभव था कि अहिंसा और सत्य के बल पर इस महान देश को स्वतंत्रता मिली होगी! लेकिन सत्य भी है व इतिहास साक्षी है कि मोहनदास करमचंद गांधी की जीजिविषा ने, उनके आत्मबल ने अंग्रेजों की तानाशाही, जुल्म और गुलामी के खिलाफ उन्होंने अहिंसाऔर सत्य की मन्त्र को ही चुना और इस तरह करोड़ों भारतवासियों के महात्मा बन गए। महात्मा गांधी को जानने, समझने, पढ़ने और उनको आत्मसात करने के लिए बड़े दिल और दिमाम की जरूरत है। महात्मा गांधी ने जहां आदिवासियों, अनुसूचित जातियों, पिछड़े तबकों की समस्याओं और जरूरत को न सिर्फ समझे बल्कि उन्होंने उस दौर में जीया भी। छुआछूत, ऊंचनीच, जाति-धर्म और रंग के खिलाफ मुखर होकर वैचार...
सशक्त और समृद्ध छत्तीसगढ़ बनाना,  हमारा मुख्य ध्येय: मुख्यमंत्री बघेल

सशक्त और समृद्ध छत्तीसगढ़ बनाना, हमारा मुख्य ध्येय: मुख्यमंत्री बघेल

Chhattisgarh, Raipur
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है, इसे देखते हुए हमने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का काम किया। हमने सबसे पहले किसानों की कर्ज माफी और उनके सिंचाई कर की बकाया राशि माफ की। छत्तीसगढ़ देश मेें किसानों को उनकी उपज का सर्वाधिक मूल्य देने आज अग्रणी राज्य है। बीते पांच साल में राज्य सरकार ने सभी तबके के उत्थान के लिए काम किया है। हमने अपनी योजनाओं में किसानों, आदिवासियों के साथ ही श्रमिकों, बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए फोकस रखा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर में दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित ’नेताजी न्यूजरूम में’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री विनोद वर्मा और श्री रूचिर गर्ग, सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री...
मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में नवनिर्मित छत्तीसगढ़ निवास का किया वर्चुअल शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में नवनिर्मित छत्तीसगढ़ निवास का किया वर्चुअल शुभारंभ

Chhattisgarh, Raipur
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय से आज राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के द्वारका में नवनिर्मित छत्तीसगढ़ निवास का वर्चुअल शुभारंभ कर छत्तीसगढ़वासियों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों को नई दिल्ली में ठहरने के लिए छत्तीसगढ निवास के रूप में नया भवन मिल गया है। इससे प्रदेश के जरूरतमंदों को सहित सभी के रूकने-ठहरने की दिक्कत दूर हो जाएगी। गौरतलब है कि नई दिल्ली द्वारका के सेक्टर 13 में बने इस नए छत्तीसगढ़ निवास भवन की कुल लागत लगभग 60 करोड़ 42 लाख रुपये है। भवन में 61 कमरे, 13 सूट है जो की आधुनिकतम सुविधाओं से सुसज्जित है। पिछले तीन सालों में विभिन्न बाधाओं (जिसमें कोरोना काल) को पार कर छत्तीसगढ़ के निवासियों की सेवा के लिये देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका में एक नवनिर्मित “छत्तीसगढ़ निवास” तैयार किया गया है। विभिन्न सरकारी गैर सरकारी कार्य एवं चिकित्सा हेतु...
गारमेंट फैक्ट्री में बना कोट समूह की महिलाओं ने गिफ्ट किया राहुल गांधी को

गारमेंट फैक्ट्री में बना कोट समूह की महिलाओं ने गिफ्ट किया राहुल गांधी को

Bilaspur, Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ सरकार की महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) योजना अंतर्गत नारी शक्ति समिति गनियारी की प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं के लिए गारमेंट फैक्ट्री का शुभारंभ सांसद श्री राहुल गांधी एवं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया।  महिलाएं इन हाई स्पीड इलेक्ट्रॉनिक सिलाई मशीन से समय की बचत और उत्पाद में वृद्धि करके अपनी कमाई में वृद्धि कर सकेंगी।  नारी शक्ति समूह की महिलाओं ने सांसद श्री राहुल गांधी को गारमेंट फैक्ट्री में बना कोट और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को गारमेंट फैक्ट्री में बना कुर्ता पैजामा भी भेंट किया। सांसद श्री राहुल गांधी और मुख्यमंत्री श्री बघेल ने महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बिलासपुर द्वारा बनाए गए उत्पादों का निरीक्षण किया। श्री गांधी ने समूह के सदस्यों द्वारा निर्मित गोबर पेंट के डिब्बे को खोलकर देखा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने उन्हें बताया कि प्रदेश में ...
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर, महिला समृद्धि सम्मेलन में लेंगी भाग

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर, महिला समृद्धि सम्मेलन में लेंगी भाग

Chhattisgarh, Durg
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। रायपुर पहुंची प्रियंका का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर स्वागत किया। दोपहर 12 बजे वो भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय महिला समृद्धि सम्मेलन में भाग लेंगी। राष्ट्रीय महासचिव का इस साल का यह तीसरा दौरा है। मेफेयर रिजॉर्ट में प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, सीएम भूपेश, टीएस सिंहदेव, पीसीसी चीफ बैज मौजूद हैं। मौसम साफ होने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद वे सड़क रास्ते से होकर भिलाई पहुंचेंगी। डेढ़ लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद कार्यक्रम स्थल पर लगभग 5-6 लाख स्क्वायर फीट का पंडाल और डोम शेड बनवाया गया है। सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल भी किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश भर से करीब 1 लाख 50 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।...
सीएम बघेल का पीएम मोदी पर निशाना: पीएम मोदी ने रेल कॉरिडोर का उद्घाटन अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए किया है

सीएम बघेल का पीएम मोदी पर निशाना: पीएम मोदी ने रेल कॉरिडोर का उद्घाटन अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए किया है

Chhattisgarh, Raipur
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा छत्तीसगढ़ में 6350 करोड़ की कई रेल परियोजनाओं के उद्घाटन पर अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री ने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री रेल कॉरिडोर के उद्घाटन करने छत्तीसगढ़ आये थे, लेकिन यात्रियों के लिए नहीं वह अडानी के कोयला ढुलाई के लिए रेल कॉरिडोर का उद्घाटन करने आए थे। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पिछले दिनों छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आये थे. यहां उन्होंने लगभग 6350 करोड़ रुपये की विभिन्न रेल परियोजनाओं (Rail Projects) राष्ट्र को समर्पित किया था। इन परियोजनाओं में छत्तीसगढ़ पूर्व रेल परियोजना चरण-एक, चांपा से जमगा के बीच तीसरी रेल लाइन, पेंड्रा रोड से अनूपपुर के बीच तीसरी रेल लाइन और तलाईपल्ली कोयला खदान को एनटीपीसी लारा सुपर थर्मल पावर स्टेशन (एसटीपीएस) से जो...