दिनांक : 13-Apr-2024 12:17 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: T. S. Singh dev

भूपेश कैबिनेट में बड़ा फेरबदल; सिंहदेव को ऊर्जा और ताम्रध्वज को मिला कृषि मंत्रालय

भूपेश कैबिनेट में बड़ा फेरबदल; सिंहदेव को ऊर्जा और ताम्रध्वज को मिला कृषि मंत्रालय

Chhattisgarh, Raipur
भूपेश कैबिनेट के मंत्रियों के विभागों में बड़ा बदलाव किया गया है। डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को ऊर्जा विभाग और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को कृषि मंत्रालय दिया गया है। वहीं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू पशु पालन, मछली पालन विभाग को भी दिया गया है। पहले ये विभाग मंत्री रविंद्र चौबे संभाल रहे थे, लेकिन उनके स्वास्थ्यगत कारणों से ये विभाग ताम्रध्वज साहू को दिया गया है। दूसरी ओर रविंद्र चौबे को डॉ. प्रेमसाय सिंह का विभाग मंत्रालय और सहकारिता विभाग का दायित्व सौंपा गया है। पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्प संख्यक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। ऊर्जा विभाग की जिम्मेजारी खुद सीएम भूपेश बघेल संभाल रहे थे, अब इसका दायित्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को दिया गया है।...
टी. एस. सिंहदेव बने डिप्टी सीएम: बाबा के गृहनगर में जश्न का माहौल

टी. एस. सिंहदेव बने डिप्टी सीएम: बाबा के गृहनगर में जश्न का माहौल

Ambikapur, Chhattisgarh
अंबिकापुर विधायक छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को राज्य का पहला उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर उनके गृह नगर अंबिकापुर में ही नहीं पूरे सरगुजा संभाग में खुशी की लहर है।कल रात जैसे ही कांग्रेस पार्टी ने उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा की उनके समर्थक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न चौक चौराहों पर जमकर आतिशबाजी की। ढोल नगाड़ों के साथ निकले और जश्न मनाया। उनके निवास कोठी घर में उनके भतीजे व सरगुजा रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव की मौजूदगी में जमकर आतिशबाजी हुई और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।इस अवसर पर आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने कहा कि सरगुजा संभाग के लोग तो उन्हें मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते थे किंतु साढ़े चार साल बाद ही सही पर उन्हें जो सम्मान दिया गया है उसे सरगुजा के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरगुजा के...
टीएस सिंहदेव को प्रलोभन दे रही भाजपा: उन्होंने कहा, “कई पार्टियों से ऑफर, मगर नहीं छोड़ूंगा कांग्रेस”

टीएस सिंहदेव को प्रलोभन दे रही भाजपा: उन्होंने कहा, “कई पार्टियों से ऑफर, मगर नहीं छोड़ूंगा कांग्रेस”

Chhattisgarh, Politics, Raipur
भूपेश बघेल सरकार में कैबिनेट मंत्री और प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता टीएस सिंहदेव एक बार फिर चर्चा में हैं। वे कांग्रेस में रहेंगे, भाजपा या कोई अन्य पार्टी ज्वाइन करेंगे, इसको लेकर सियासी गलियारों में हलचल है। बुधवार को सिंहदेव ने कहा भी कि उन्हें कई पार्टियां ऑफर दे रही हैं, लेकिन वे कांग्रेस छोड़कर नहीं जाएंगे। उन्होंने यह भी साफ किया कि भाजपा या किसी दूसरी पार्टी में नहीं जाएंगे। उनका बयान आने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भी पार्टी के वरिष्ठ नेता के पक्ष में बयान दिया। https://youtube.com/shorts/RU1WXGtLVn4 छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं. इसके मद्देनजर सत्तारूढ़ कांग्रेस और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। चुनावी साल में पार्टी कार्यकर्ताओं या नेताओं का पलायन भी चर्चा में रहता ही है। इसी क्रम में बुधवार को कैब...
हसदेव बचाओ आंदोलन: टी. एस. सिंहदेव ने अनशन कर रहे आंदोलनकर्ताओं को पेड़ नहीं कटने पर आश्वाशन दिया

हसदेव बचाओ आंदोलन: टी. एस. सिंहदेव ने अनशन कर रहे आंदोलनकर्ताओं को पेड़ नहीं कटने पर आश्वाशन दिया

Chhattisgarh
सरगुजा क्षेत्र में हसदेव अरण्य को बचाने हेतु "हसदेव बचाओ" आंदोलन बिलासपुर में पिछले 6 दिनों से कोंहेर गार्डेन में अनशनरत आन्दोलनकर्ताओ से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री टी. एस. सिंहदेव ने आश्वासन दिलाया कि ग्रामवसियों की अनुशंसा अनुरूप नई खदानों में पेड़ कटाई नहीं होगी एवं उन्हें जूस पिलाकर अनशन पर विराम लगाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि,"बिलासपुर में हसदेव अरण्य को बचाने के लिए आंदोलन कर रहे साथियों की भावनाओं को मैं समझ सकता हूं और उनके साथ हूँ ।" https://youtu.be/-ZcYDLm8kQs साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हसदेव क्षेत्र में नई खदानों में पेड़ नहीं कटने पर आश्वाशन दिया है, मैं आप सभी साथियों को विश्वास दिलाता हूं कि आप सभी भरोसा रखें हसदेव अरण्य सुरक्षित रहेगा। सरगुजा क्षेत्र में हसदेव अरण्य को बचाने हेतु "हसदेव बचाओ" आंदोलन से जुड़े बि...