दिनांक : 07-May-2024 04:24 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

विशेष लेख : सुशांत सिंह राजपूत की आज तीसरी पुण्यतिथि, फैंस ने ट्विटर पर जमकर किया ट्रेंड “कब मिलेगा इंसाफ?”

14/06/2023 posted by Priyanka (Media Desk) India, Vishesh Lekh    

रायपुर। बॉलीवुड चेहते एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आज तीसरी पुण्यतिथि है। 14 जून 2020 को मुंबई के अपने निवास में सुशांत सिंह राजपूत रहस्मय तरीके से मृत पाए थे।

जनता के भारी विरोध के बाद मामला सीबीआई को सौंपा गया। आज सीबीआई को मामला सौंपे हुए लगभग 3 वर्ष हो चुके है, फैंस अभी तक मायुस है और जानना चाहते है कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने वाकई खुदखुशी की थी या उनकी हत्या करवाई गयी थी।

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने अपने सिने करियर की शुरआत टीवी सीरियलो से की थी बाद में उन्हें काई पोच है, पीके, केदारनाथ, एम.स धोनी जैसी फिल्मो में अपने अभिनय की दमदार छाप छोड़ी थी।

फिल्मो के अलावा उन्होंने महशुर फैशन ब्रांड्स में भी काम किया था। सिने जगत के साथ साथ वे पढाई में भी खूब तेज थे उन्होंने दिल्ली तकनिकी विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की डिग्री की थी। वे भौतिकी, अंतरिक्ष विज्ञान में खूब रूचि रखते थे।

गौर करने वाली बात ये है कि सुशांत की अपनी आखिरी फिल्मो में से एक छिछोरे जिसमे वो छात्रो को खुद आत्महत्या से बचाव के उपाय बताते है, उन्हें रोकते क्या वे निजी जिंदगी में खुद आत्महत्या कर लेंगे ऐसा सोचना ही फैंस को आश्चर्यजनक लगता है।

आज 14 जून 2023 को उनकी बहन स्वेता ने उन्हें याद करते हुए ट्वीट किया है। सुशांत के फैंस ने भी ट्विटर पर जमकर “सुशांत सिंह राजपूत” कब मिलेगा इन्साफ को ट्रेंड किया है।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।