दिनांक : 19-May-2024 08:29 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

Chhattisgarh

पढ़े छत्तीसगढ़ राज्य की महत्वपूर्ण खबरे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्नी को लगाया रंग, नगाड़ा बजाकर पूरी मस्ती में गाया छत्तीसगढ़ी फाग

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्नी को लगाया रंग, नगाड़ा बजाकर पूरी मस्ती में गाया छत्तीसगढ़ी फाग

Chhattisgarh
पूरे प्रदेश में होली की खुमारी है। इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी होली वाले मूड में ही नजर आए। वो सुबह रायपुर से भिलाई स्थित अपने घर गए। यहां उन्होंने पत्नी, बेटे और रिश्तेदारों के साथ होली मनाई। बड़ी संख्या में दुर्ग जिला प्रशासन के अफसर और स्थानीय कांग्रेस नेता भी मुख्यमंत्री को होली की बधाई देने पहुंंचे। सफेद धोती-कुर्ता में भूपेश बघेल और उनके रिश्तेदारों ने कंधे पर गमछा भी ले रखा था। भिलाई से सामने आई तस्वीरों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी पत्नी के साथ गुलाल खेलते दिखें। होली की बधाई देकर उन्होंने पत्नी को रंग लगाया और परिजनों के साथ होली मनाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा उत्साह, उमंग, रंगों, खुशियों एवं मेल मिलाप के त्यौहार होली पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से सभी नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करता हूं। https://you...
दंतेवाड़ा : फागुन मेला से 2 नक्सली गिरफ्तार : जनताना सरकार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पुलिस ने पकड़ा

दंतेवाड़ा : फागुन मेला से 2 नक्सली गिरफ्तार : जनताना सरकार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पुलिस ने पकड़ा

Dantewada
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस ने फागुन मेला से 2 माओवादियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों माओवादी ग्रामीण वेशभूषा धारण कर मेला घूमने के लिए आए थे। जिनके आने की खबर मुखबिर से पुलिस को मिली। जिसके बाद जवानों ने मेला में ढूंढना शुरू किया और कुछ ही घंटों में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार नक्सली रतिराम कुंजाम उर्फ रतन जनताना सरकार अध्यक्ष है। दूसरे माओवादी की पहचान बुधरु उर्फ डेंगा के रूप में की गई है। यह जनताना सरकार उपाध्यक्ष है। ये दोनों नक्सली पिछले कई सालों से माओवाद संगठन से जुड़कर काम कर रहे थे। दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल और बीजापुर जिले के विभिन्न थानों में दोनों माओवादियों के खिलाफ नामजद अपराध दर्ज है। दंतेवाड़ा के SP सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि दोनों नक्सली हत्या, लूट, आगजनी, बड़े नक्सली लीडरों के आने पर उनके बैठक ...
सीएम बघेल ने प्रदेशवासियो को होली की शुभकामनाऐं दी

सीएम बघेल ने प्रदेशवासियो को होली की शुभकामनाऐं दी

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा उत्साह, उमंग, रंगों, खुशियों एवं मेल मिलाप के त्यौहार होली पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से सभी नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करता हूं। https://youtu.be/FLrhe7EQNT4 सीएम ने आगे कहा इस दिन ऊंच-नीच, छोटे-बड़े, जात-पात से परे सभी लोग आपसी स्नेह के रंग में सराबोर नजर आते हैं। यह दिन लोगों के बीच खुशियां बांटने का है। यह खुशियों का त्योहार है। कोरोना काफी कम हुआ है, लेकिन बचाव में ही सुरक्षा है। सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल होली मनाएं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई 3 स्थित आवास में सुबह 10:00 बजे से होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोपहर 2:00 बजे तक सभी मस्ती में झूमते रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री के बेटे, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, कलेक्टर डॉक्टर एसएन भूरे, एसपी बीएन मीणा सहित बड़ी संख्या में अतिथि व मुख्यमंत्री...
हल्बी में होली गीत:’फागुन चो महीना इली होली’ वीडियो एलबम मचा रहा धमाल

हल्बी में होली गीत:’फागुन चो महीना इली होली’ वीडियो एलबम मचा रहा धमाल

Chhattisgarh, Dantewada
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में जिला प्रशासन के कर्मचारियों ने मिलकर होली के लिए एक म्यूजिक वीडियो एलबम बनाया है। इसकी खास बात यह कि यह म्यूजिक एलबम क्षेत्रीय बोली 'हल्बी' में बना है। करीब 5 मिनट के इस एलबम की शूटिंग दंतेवाड़ा जिले में ही हुई है। इसमें स्थानीय कलाकारों ने भी काम किया है। बताया जा रहा है कि क्षेत्रीय बोली 'हल्बी' में होली पर यह क्षेत्र का पहला म्यूजिक वीडियो एलबम है। मंगलवार शाम इसे लॉन्च किया गया है। महज कुछ घंटे में ही इस वीडियो एलबम में हजारों व्यू भी मिल गए हैं। https://www.youtube.com/watch?v=OpumqR_ULmw स्थानीय डायरेक्टर और दंतेवाड़ा जिला पंचायत के वरिष्ठ लेखापाल कैलाश बस्तरिया के निर्देशन में इस वीडियो एलबम की शूटिंग की गई है। 'फागुन चो महीना इली होली' गीत को जगन्नाथ देव ने लिखा है। चितालंका ग्राम पंचायत की सचिव मालती राणा और दंतेवाड़ा जिले के पशु चिकित्सा विभाग के कर्मच...
8वीं पास ने CG-MP में लाखों रुपए ठगे; बोला- 5 साल से हूं इस धंधे में

8वीं पास ने CG-MP में लाखों रुपए ठगे; बोला- 5 साल से हूं इस धंधे में

Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ की रायगढ़ पुलिस ने ठगों के हब कहे जाने वाले झारखंड के 'जामताड़ा' से एक शातिर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी महज 8वीं पास है, लेकिन रायगढ़, रायपुर, कोरबा, दुर्ग सहित उसने मध्य प्रदेश में भी लोगों से KYC अपडेट कराने के नाम पर ऑनलाइन लाखों रुपए ठगे हैं। पुलिस ने उसके पास से 20 हजार 800 रुपए और दो मोबाइल जब्त किए हैं। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। कार्रवाई पुसौर थाना पुलिस ने की है। NTPC LARA के कर्मचारी पोषण लाल बघेल (55) के मोबाइल पर 31 जनवरी को एक व्यक्ति ने कॉल किया। उसने खुद को BSNL ऑफिस का कर्मचारी बताया और KYC अपडेट कराने का झांसा देकर KYC सपोर्ट ऐप डाउनलोड करवाया और SBI NET BANKING के जरिए 10 रुपए ट्रांजेक्शन कराए। इसके बाद पोषण लाल के खाते से कई बार में 4.18 लाख रुपए निकल गए। ठगी का पता चलने पर उन्होंने FIR दर्ज कराई। पुलिस ने रामपुर माधोपुर निवासी राजेंद्र मंडल (22) को...
नवा रायपुर किसान आंदोलन : मुख्य सचिव ने किसानों को उनकी मांगों के समाधान का आश्वासन दिया

नवा रायपुर किसान आंदोलन : मुख्य सचिव ने किसानों को उनकी मांगों के समाधान का आश्वासन दिया

Chhattisgarh, India
नवा रायपुर में पिछले दो महीनों से जारी किसानों का आंदोलन अब भी जारी है। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सोमवार को किसानों के प्रतिनिधिमंडल से पहली बार बात की। इस दौरान किसानों ने मांगपत्र के एक-एक बिंदु पर फिर से बात की। मुख्य सचिव ने किसानों को उनकी मांगों के समाधान का आश्वासन दिया है। प्रशासन ने शुक्रवार को ही मुख्य सचिव के साथ बैठक का न्यौता दिया था। सोमवार को बताया गया कि यह बैठक सर्किट हाउस के पास पुलिस के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में होगी। नई राजधानी प्रभावित किसान कल्याण समिति की ओर से रूपन चन्द्राकर, कामता प्रसाद रात्रे, ललित यादव, आनंद राम साहू, फूलेश बारले और गिरधर पटेल इस बैठक में पहुंचे थे। प्रशासन की ओर से कलेक्टर सौरभ कुमार, NRDA के CEOअय्याज तम्बोली फकीर भाई, ADM गोपाल वर्मा, आरंग SDM अतुल विश्वकर्मा और पुलिस अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे। किसानों ने बताया, अधिकारियों ने उनकी मांग...
मंदिरों के फूल से महिला समूहों बना रही हर्बल गुलाल, इंडोनेशिया करेगा आयत

मंदिरों के फूल से महिला समूहों बना रही हर्बल गुलाल, इंडोनेशिया करेगा आयत

Chhattisgarh, India
छत्तीसगढ़ के महिला स्व-सहायता समूहों का उत्पाद पुरी से काशी और इंडोनेशिया से इटली तक बिकेगा। दुर्ग जिले के सांकरा में बड़े पैमाने पर हर्बल गुलाल और अष्टगंध का उत्पादन हो रहा है। कुमकुम स्व-सहायता समूह की 60 महिलाएं यह काम कर रही हैं। गणेश ग्लोबल गुलाल फर्म ने उनके लिए मशीन लगाया है। यह कंपनी ही अष्टगंध के लिए कच्चा माल और पैकेजिंग सामग्री भी दे रही है। मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन का काम भी कंपनी ही कर रही है। महिलाओं को हर दिन 200 रुपए मजदूरी के साथ प्रॉफिट शेयरिंग भी मिल रहा है। दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने बताया कि सांकरा स्व-सहायता समूह में हम ऐसी गतिविधियों को जगह दे रहे हैं जहां बड़े पैमाने पर स्थायी रोजगार की संभावना बने। जिस फर्म को यहां काम सौंपा गया है वो ग्लोबल फर्म है और दुनिया भर के देशों में अपने उत्पादों का निर्यात करती है। मशीन भी कंपनी ने लगाई है। उन्होंने बत...
रायपुर : नीति आयोग ने मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना को सराहा, कहा सभी के लिए स्वास्थ्य सेवा

रायपुर : नीति आयोग ने मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना को सराहा, कहा सभी के लिए स्वास्थ्य सेवा

Chhattisgarh, India
नीति आयोग ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए संचालित मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना की सराहना की है। नीति आयोग ने आज अपने ट्विटर हैंडल और फेसबुक पेज पर नारायणपुर में योजना के तहत आयोजित शिविरों की तस्वीर और जानकारी साझा कर इसे सभी के लिए स्वास्थ्य सेवा की संज्ञा दी है। नीति आयोग ने दोनों सोशल मीडिया पर शिविरों की जानकारी व तस्वीर पोस्ट कर उल्लेखित किया है कि आकांक्षी जिला नारायणपुर में संचालित मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना में लगने वाले 15 हाट बाजारों में 14,711 मरीजों का इलाज किया गया है। शिशुओं का वैक्सीनेशन और गर्भवती महिलाओं की जांच भी की जाती है।...
दुर्ग : छत्तीसगढ़ की बेटियां अपनी प्रतिभा से दुनिया को कर रहीं चकित

दुर्ग : छत्तीसगढ़ की बेटियां अपनी प्रतिभा से दुनिया को कर रहीं चकित

Chhattisgarh, India
जो काम छत्तीसगढ़ की बेटियां कर रही हैं उनकी प्रशंसा करने के लिए मेरे पास शब्द कम हैं। तीजनबाई ने अपनी पंडवानी से देशदुनिया में हमारा नाम रोशन किया। फूलबासन जिस तरह से केबीसी में अमिताभ बच्चन के समक्ष आई तो उनका आत्मविश्वास देखते ही बनता था। मैंने भी अपने जीवन में लोकसेवा का निर्णय लिया, परेशानियां बहुत आई लेकिन अंततः सफलता मिली। यह संदेश बैकुंठधाम मंदिर समिति द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय महिला जागृति सम्मेलन में राज्यपाल सुश्री अनुसूइया उइके ने की। उन्होंने कहा कि जब भी कोई बहन सार्वजनिक क्षेत्र में आगे बढ़ती है तो उसे बहुत परेशानी होती है लेकिन पूरे समर्पण और हौसले से संकल्पबद्ध  कार्य किया जाए तो सफलता सुनिश्चित है। जब बेटियां आगे बढ़ती हैं तो कुछ लोग उनका रास्ता रोकने का प्रयास करते हैं लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं जो बेटियों को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। अच्छी सोच के लोगों से मार...
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल : महिलाओं के मान-सम्मान से ही होती है हमारी सभ्यता एवं संस्कृति की पहचान

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल : महिलाओं के मान-सम्मान से ही होती है हमारी सभ्यता एवं संस्कृति की पहचान

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आकाशवाणी से आज प्रसारित रेडियोवार्ता लोकवाणी की 27वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार-नारी शक्ति के सरोकार‘ विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि महिलाओं के मान सम्मान से ही हमारी सभ्यता और संस्कृति की पहचान होती है। इसे हम सभी को गहराई से समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि नारी का सम्मान करने वाला समाज ही संस्कारी समाज होता है। छत्तीसगढ़ में महिलाओं को भरपूर सम्मान दिया जा रहा है। यही वजह है कि छत्तीसगढ़ की महिलाएं और बेटियां अब बड़े लक्ष्य लेकर निकल पड़ी है, जिसे आगे बढ़ने से अब कोई रोक नहीं सकता। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के गठन को हम एक ऐतिहासिक घटना मानते हैं। हमारे पुरखों के मन में अपने राज्य की एक मुकम्मल तस्वीर थी। सदियों से छत्तीसगढ़ एक लोक प्रदेश रहा है। यहां की परंपरा, पर्व-त्यौहार, संस्कृति के विभिन्न रंगों में, अपने संसाधनों के प्रति आदर भाव में, अपने...