दिनांक : 28-Apr-2024 03:17 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्नी को लगाया रंग, नगाड़ा बजाकर पूरी मस्ती में गाया छत्तीसगढ़ी फाग

18/03/2022 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh    

पूरे प्रदेश में होली की खुमारी है। इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी होली वाले मूड में ही नजर आए। वो सुबह रायपुर से भिलाई स्थित अपने घर गए। यहां उन्होंने पत्नी, बेटे और रिश्तेदारों के साथ होली मनाई। बड़ी संख्या में दुर्ग जिला प्रशासन के अफसर और स्थानीय कांग्रेस नेता भी मुख्यमंत्री को होली की बधाई देने पहुंंचे।

सफेद धोती-कुर्ता में भूपेश बघेल और उनके रिश्तेदारों ने कंधे पर गमछा भी ले रखा था। भिलाई से सामने आई तस्वीरों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी पत्नी के साथ गुलाल खेलते दिखें। होली की बधाई देकर उन्होंने पत्नी को रंग लगाया और परिजनों के साथ होली मनाई।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा उत्साह, उमंग, रंगों, खुशियों एवं मेल मिलाप के त्यौहार होली पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से सभी नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करता हूं।

कार्यक्रम के दौरान फाग गीत का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री ने स्वयं ताल दी। मुख्यमंत्री के ताल से फाग का ऐसा रंग जमा कि लोग झूमने पर मजबूर हो गए। मुख्यमंत्री के घर में इस दौरान मिलने वालों का तांता लगा रहा ।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।