दिनांक : 18-May-2024 11:58 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

छत्तीसगढ़ में थमा चुनाव प्रचार, उत्साह से लबरेज सीएम साय ने सभी 11 सीटें जीतने की कही बात

05/05/2024 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh, Raipur    

छत्तीसगढ़ में तीसरे और अंतिम चरण में होने वाले चुनाव के लिए आज प्रचार थम गया। आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दो चुनावी सभाओं को संबोधित किया। चुनाव प्रचार थमने के बाद सीएम साय ने पत्रकारों से कहा कि – छत्तीसगढ़ में भाजपा के चुनावी अभियान का समापन आज हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के सूरजपुर में एक बड़ी जनसभा में संबोधन के साथ हुआ।

तत्पश्चात बरमकेला में एक बड़ी जनसभा को मैंने संबोधित किया। पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रति लोगों में गजब का उत्साह है और जन-जन के आशीर्वाद से हम प्रदेश की सभी 11 सीटें जीतने जा रहे हैं। अभूतपूर्व समर्थन के लिए जनता-जनार्दन का आभार। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं। जिसके अंतर्गत प्रथम दो चरणों में बस्तर, कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव के चुनाव संपन्न हुए। बची हुई 7 सीटों पर मंगलवार 7 मई को चुनाव को संपन्न होगा।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।