दिनांक : 26-Apr-2024 12:12 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: video

हल्बी में होली गीत:’फागुन चो महीना इली होली’ वीडियो एलबम मचा रहा धमाल

हल्बी में होली गीत:’फागुन चो महीना इली होली’ वीडियो एलबम मचा रहा धमाल

Chhattisgarh, Dantewada
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में जिला प्रशासन के कर्मचारियों ने मिलकर होली के लिए एक म्यूजिक वीडियो एलबम बनाया है। इसकी खास बात यह कि यह म्यूजिक एलबम क्षेत्रीय बोली 'हल्बी' में बना है। करीब 5 मिनट के इस एलबम की शूटिंग दंतेवाड़ा जिले में ही हुई है। इसमें स्थानीय कलाकारों ने भी काम किया है। बताया जा रहा है कि क्षेत्रीय बोली 'हल्बी' में होली पर यह क्षेत्र का पहला म्यूजिक वीडियो एलबम है। मंगलवार शाम इसे लॉन्च किया गया है। महज कुछ घंटे में ही इस वीडियो एलबम में हजारों व्यू भी मिल गए हैं। https://www.youtube.com/watch?v=OpumqR_ULmw स्थानीय डायरेक्टर और दंतेवाड़ा जिला पंचायत के वरिष्ठ लेखापाल कैलाश बस्तरिया के निर्देशन में इस वीडियो एलबम की शूटिंग की गई है। 'फागुन चो महीना इली होली' गीत को जगन्नाथ देव ने लिखा है। चितालंका ग्राम पंचायत की सचिव मालती राणा और दंतेवाड़ा जिले के पशु चिकित्सा विभाग के कर्मच...