दिनांक : 02-May-2024 01:44 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: ts singhdeo

स्वास्थ्य मंत्री टी.स. सिंघ देव एवं मंत्री जयसिंह अग्रवाल हुए कोरोना पॉजिटिव, छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र तय समय से पहले समाप्त

स्वास्थ्य मंत्री टी.स. सिंघ देव एवं मंत्री जयसिंह अग्रवाल हुए कोरोना पॉजिटिव, छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र तय समय से पहले समाप्त

Chhattisgarh
रायपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी.स. सिंघ देव एवं मंत्री जयसिंह अग्रवाल कोरोना रैपिड जाँच में पॉजिटिव पाए गए है, फलस्वरूप छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र अपने तय समय से पहले ही समाप्त हो चूका है। पढ़े कोरोना से सम्बंधित छत्तीसगढ़ प्रदेश की खबरे  रायपुर : प्रदेश में कोविशील्ड की साढ़े 10 लाख से अधिक डोज उपलब्ध राज्य में वर्तमान में कोविशील्ड की 10लााख 69 हजार डोज उपलब्ध है। आज कोविशील्ड की 5 लाख 93 हजार 920 डोज प्राप्त हुई है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डाॅ अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में वैक्सीन का वेस्टेज मात्र 0़ंÛ46है । अब तक 6लाख 95 हजार 160 डोज का उपयोग हुआ है,। इसमें से 691934 डोज प्रदेश के लोगों को लग चुकी है। प्रदेश के सभी शासकीय अस्पतालों ,मेडिकल कालेजों  में निःशुल्क और चिन्हित निजी अस्पतालों में सशुल्क कोविड 19की वैक्सीन लगाई जा रही है। कोरोना अनुकूल व्यवह...
रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ नागरिकों के कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम की दी जानकारी

रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ नागरिकों के कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम की दी जानकारी

Chhattisgarh
स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज अम्बिकापुर स्थित अपने निवास कार्यालय से ऑनलाइन पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने पत्रकार वार्ता में प्रदेश में 60 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों और 45 वर्ष से 59 वर्ष के बीच के कोमोरबीडिटी (Co-morbidity) पीड़ितों के कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम की जानकारी दी। श्री सिंहदेव ने बताया कि शासकीय अस्पतालों के साथ ही ये टीके निजी अस्पतालों में भी लगाए जाएंगे। प्रारंभिक स्तर पर अभी 100 टीकाकारण केंद्र बनाए गए हैं जिनमें 60 सरकारी और 40 निजी क्षेत्र के अस्पताल हैं। इस चरण में प्रदेश की कुल आबादी के दस प्रतिशत यानि करीब 30 लाख लोगों को टीके लगाए जाएंगे। Press Note-1 Press Note-2...
स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने महिला सफाई कर्मियों और सुरक्षा गॉर्ड से बात कर उनका हाल-चाल जाना

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने महिला सफाई कर्मियों और सुरक्षा गॉर्ड से बात कर उनका हाल-चाल जाना

Chhattisgarh
रायपुर के दंत चिकित्सा महाविद्यालय में आज कार्यशाला का शुभारंभ करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने वहां साफ-सफाई (House-Keeping) का काम करने वाली महिलाओं एवं महिला सुरक्षा गॉर्ड से बात कर उनका हाल-चाल जाना। श्री सिंहदेव ने उनको मिलने वाले वेतन और भविष्य निधि अंशदान के रूप में ठेका कंपनी द्वारा काटी जाने वाली राशि की जानकारी ली। उन्होंने सफाई कर्मियों का पीएफ पासबुक देखकर उनमें की गई प्रविष्टियों का अवलोकन भी किया। श्री सिंहदेव महाविद्यालय की साफ-सफाई से संतुष्ट नजर आए। उन्होंने अच्छे कार्य के लिए सफाई कर्मियों और सुरक्षा गॉर्ड को बधाई और शुभकामनाएं दी। स्वास्थ्य मंत्री ने कॉलेज प्रशासन से वहां की अन्य व्यवस्थाओं, भविष्य की योजनाओं और जरूरतों के बारे में चर्चा की। उन्होंने मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए दंत चिकित्सा महाविद्यालय में उठाए जा रहे कदमों के बारे ...
अम्बिकापुर : ऑक्सीजन प्लान्ट की स्थापना बेहतर ईलाज की दिशा में सशक्त कदम – श्री सिंहदेव : स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने किया ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन

अम्बिकापुर : ऑक्सीजन प्लान्ट की स्थापना बेहतर ईलाज की दिशा में सशक्त कदम – श्री सिंहदेव : स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने किया ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन

Chhattisgarh
स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने आज शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध जिला चिकित्सालय अंबिकापुर में नवस्थापित ऑक्सीजन जरनेटर प्लांट का फीता काटकर उद्घाटन किया। यह ऑक्सीजन प्लांट करीब दो करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से स्थपित हुआ है जिसमे 175 सिलेंडर प्रतिदिन 24×7 की उत्पादन क्षमता है। यह खुद ऑक्सीजन जनरेट करता है तथा किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी होने पर इसमें ऑक्सीजन की सप्लाई बाधित नहीं होगी। यह यूनिट ऑटोमेशन एवं मैनुअल दोनों मोड में कार्य करेगा। स्वास्थ्य  मंत्री श्री सिंहदेव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अत्यंत खुशी का दिन है कि बसंत पंचमी के अवसर पर मरीजों की सुविधा के लिए इस अस्पताल में  ऑक्सीजन जनरेटिंग प्लांट समर्पित हुआ। अस्पताल में ऑक्सीजन प्लान्ट की स्थापना कोविड-19 के मरीजों के बेहतर इलाज की दिशा में एक सशक्त कदम है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 ने बहुत कुछ सिखाया औ...
स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंह देव : कोरोना वैक्सीन कोविड-19 से जंग के लिए प्रभावी हथियार है

स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंह देव : कोरोना वैक्सीन कोविड-19 से जंग के लिए प्रभावी हथियार है

Chhattisgarh
स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस सिंहदेव ने आज यहां पंडित जवाहर लाल स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर पहुंचकर यहां चल रहे कोरोना वैक्सीनेशन अभियान का निरीक्षण किया और कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हेल्थ वर्कर्स के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्हांेेने कहा कि कोरोना से जंग के लिए हथियार अब हमारे पास आ चुका है। अब हमें पूरी सावधानी से सभी नियमों का पालन करते हुए इस महामारी को समाप्त करना है। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और इसे वैज्ञानिकों द्वारा प्रमाणित करके मेहनत से बनाया गया है। इसे लगवाने में किसी को संकोच नहीं करना चाहिए। वैक्सीन के कुछ साइड इफेक्ट होंगे भी, तो चिकित्सकों की निगरानी एवं सलाह से उसे भी दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के लिए वे भी अपनी बारी आने का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश के प्रसिद्ध चिकित्सक एवं पद्म श्री से सम्म...
मंत्री टी एस सिंहदेव : गौठानों को आजीविका केंद्र के रूप में विकसित करें

मंत्री टी एस सिंहदेव : गौठानों को आजीविका केंद्र के रूप में विकसित करें

Chhattisgarh
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी एस सिंहदेव ने आज दूसरे दिन ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान निमोरा में विभागीय काम-काज की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजना है। इसके क्रियान्वयन के लिए कृषि विभाग नोडल अधिकारी है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों से इस योजना को सफल बनाना है। उन्होंने कहा कि गोठानों को आजीविका केंद्र के रूप में विकसित किया जाना है। गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की सहभागिता सुनिश्चित होना चाहिए। उन्होंने गौठानों को स्वावलंबी बनाने, अधिक से अधिक वर्मी कंपोस्ट का उत्पादन बढ़ाने, स्व सहायता समूह को सक्रिय करने, किसानों और समुदाय को जोड़ने के निर्देश दिए। *पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री ने की विभागीय काम-काज की समीक्षा* मंत्री श्री सिं...
स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव : छत्तीसगढ़ सरकार सबके लिए स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने प्रतिबद्ध –

स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव : छत्तीसगढ़ सरकार सबके लिए स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने प्रतिबद्ध –

Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्री टी. एस. सिंहदेव ने इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय कोरबा में निःशुल्क डायलिसिस सेन्टर का वर्चुअल लोकार्पण किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में सबके लिए स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी तारतम्य मे जिले वासियों को निःशुल्क डायलिसिस सेंटर का सौगात मिला है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही खुशी का विषय हैं कि हम जनता के लिये दिन प्रतिदिन स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कोशिश कर रहे हैं। डायलिसिस सेवा के शुरु हो जाने से कोरबा की जनता को अब परेशान नही होना पडेगा। हम निरंतर इस दिशा में कार्य कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे ताकि स्वास्थ्य सुविधाओं को और भी सुदृढ़ बनाया जा सके। जिला अस्पताल में डायलिसिस सेंटर शुरू होने से डायलिसिस की आवश्यकता वाले बीमार मरीजों को मुफ्त में डायलिसिस की ...