दिनांक : 02-May-2024 01:55 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने महिला सफाई कर्मियों और सुरक्षा गॉर्ड से बात कर उनका हाल-चाल जाना

17/02/2021 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh    

रायपुर के दंत चिकित्सा महाविद्यालय में आज कार्यशाला का शुभारंभ करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने वहां साफ-सफाई (House-Keeping) का काम करने वाली महिलाओं एवं महिला सुरक्षा गॉर्ड से बात कर उनका हाल-चाल जाना। श्री सिंहदेव ने उनको मिलने वाले वेतन और भविष्य निधि अंशदान के रूप में ठेका कंपनी द्वारा काटी जाने वाली राशि की जानकारी ली। उन्होंने सफाई कर्मियों का पीएफ पासबुक देखकर उनमें की गई प्रविष्टियों का अवलोकन भी किया।

श्री सिंहदेव महाविद्यालय की साफ-सफाई से संतुष्ट नजर आए। उन्होंने अच्छे कार्य के लिए सफाई कर्मियों और सुरक्षा गॉर्ड को बधाई और शुभकामनाएं दी। स्वास्थ्य मंत्री ने कॉलेज प्रशासन से वहां की अन्य व्यवस्थाओं, भविष्य की योजनाओं और जरूरतों के बारे में चर्चा की। उन्होंने मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए दंत चिकित्सा महाविद्यालय में उठाए जा रहे कदमों के बारे में भी जानकारी ली।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।