दिनांक : 19-Apr-2024 03:28 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: ts singhdeo

मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से विभागीय काम-काज की समीक्षा

मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से विभागीय काम-काज की समीक्षा

Chhattisgarh
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन स्थिति मिनी कॉन्फ्रेंस हॉल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभागीय काम-काज की समीक्षा कर रहे हैं। श्री सिंहदेव ने महात्मा गांधी नरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न विकास कार्याें की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मनरेगा के तहत मजदूरों के लिए ज्यादा से ज्यादा श्रम कार्य दिवस सृजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपूर्ण कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए है। श्री सिंहदेव ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरूवा और बाड़ी के तहत नरवा विकास कार्यक्रम की भी समीक्षा की। उन्होंने जल संरक्षण एवं संवर्धन के साथ-साथ किसानों  के लिए सिंचाई के साधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी पि...
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में घमासान : अपनी ही सरकार के विरोध में मंत्री सिंहदेव का सदन से किया वॉकआउट

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में घमासान : अपनी ही सरकार के विरोध में मंत्री सिंहदेव का सदन से किया वॉकआउट

Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह के काफिले पर हुए हमले की गूंज आज विधानसभा में सुनाई दी। इस मामले को लेकर सदन में जोरदार हंगामा हुआ। उसके बाद मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री आमने सामने आ गए। अपनी ही सरकार के विरोध में स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने सदन का बहिष्कार कर दिया। टी एस सिंहदेव ने कहा कि रामानुजगंज से कांग्रेस विधायक पर हुए हमले पर जबतक सरकार जांच का आदेश नहीं देती या बयान नहीं देती तब तक वह खुद को इस प्रतिष्ठित सदन का हिस्सा नहीं बनेंगे। घटना पर टी एस सिंहदेव ने पुलिस से कानून के तहत कार्रवाई करने की मांग की थी। सिंहदेव ने कहा था कि जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है पुलिस उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें।...
अम्बिकापुर : कार्यालय परिसर में हरियाली बढ़ाने गार्डन विकसित करें- मंत्री श्री सिंहदेव

अम्बिकापुर : कार्यालय परिसर में हरियाली बढ़ाने गार्डन विकसित करें- मंत्री श्री सिंहदेव

Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास ताथा वाणिज्यिक कर (जीएसटी) मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने रविवार को सरगवां में नवनिर्मित सहायक आयुक्त कार्यालय राज्य कर (जीएसटी) भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया। जीएसटी कार्यालय भवन करीब 87 लाख की लागत से निर्मित हुआ है। वाणिज्य कर मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने किया जीएसटी कार्यालय का उद्घाटन मंत्री श्री सिंहदेव ने कहा कि कार्यालय भवन का निर्माण अच्छा लोकेशन और वातावरण में हुआ है। भवन परिसर को हरा-भरा रखने के लिए परिसर में पौधरोपण करें। इसके साथ ही यहां गार्डन भी विकसित करें। कार्यालय का रख रखाव बेहतर तरीके से करें ताकि यहां आने वाले लोगों को भी सुखद अहसास हो। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित भवन का निरीक्षण कर कमरों का जायजा लिया। उन्होंने भवन के बार रूम में अधिवक्ताओं से चर्चा कर  जानकारी प्राप्त की। उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल क...
स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने पर्वतारोही नैना धाकड़ का हौसला बढ़ाया : वीडियो कॉन्फ्रेंस से की चर्चा, बधाई और शुभकामना दी

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने पर्वतारोही नैना धाकड़ का हौसला बढ़ाया : वीडियो कॉन्फ्रेंस से की चर्चा, बधाई और शुभकामना दी

Chhattisgarh
रायपुर. पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज बस्तर की पर्वतारोही सुश्री नैना धाकड़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से चर्चा की। उन्होंने सुश्री धाकड़ को माउंट एवरेस्ट फतह करने की बधाई दी और हौसला अफजाई की। श्री सिंहदेव ने उनके परिजनों से भी बात कर बेटी की इस बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस कठिन लक्ष्य को हासिल करने के लिए सुश्री धाकड़ की मेहनत, लगन और समर्पण की तारीफ की। श्री सिंहदेव ने कहा कि अथक परिश्रम और साहस से हासिल नैना की यह उपलब्धि राज्य और देश को गौरवान्वित करने के साथ ही इंसानी जज्बे की भी मिसाल है। स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई के अपने अनुभव साझा करते हुए सुश्री नैना धाकड़ ने बताया कि करीब 450 पर्वतारोहियों के साथ चढ़ाई के दौरान उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और मुश्किल हालातों मे...
स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने प्रदेश में पीसीवी टीकाकरण का किया वर्चुअल शुभारंभ : छत्तीसगढ़ में अब बच्चों को निःशुल्क लगेगी न्युमोकोकल वैक्सीन

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने प्रदेश में पीसीवी टीकाकरण का किया वर्चुअल शुभारंभ : छत्तीसगढ़ में अब बच्चों को निःशुल्क लगेगी न्युमोकोकल वैक्सीन

Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत बच्चों को अब न्युमोकोकल कंजुगेट वैक्सीन (पीसीवी) निःशुल्क लगाया जाएगा। यह टीका बच्चों को न्युमोकोकल बैक्टीरिया से होने वाली निमोनिया, मस्तिष्क ज्वर, सेप्टीसिमिया, साइनुसाइटिस, ओटाइटिस मीडिया (कान का इन्फेक्शन) जैसी कई बीमारियों से बचाएगी। शिशुओं को छह सप्ताह, 14 सप्ताह और नौ माह की आयु में इसकी तीन खुराकें दी जाएंगी। तीन डोज में लगने वाला यह टीका बाजार में काफी महंगे दामों में मिलता है। स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज एक वर्चुअल कार्यक्रम में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश में पीसीवी टीकाकरण का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने कार्यक्रम में सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों तथा विभाग के मैदानी अमले को संबोधित करते हुए कहा कि न्युमोकोकल कंजुगेट वैक्सीन को नियमित टीकाकरण में शामिल करने से...
रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कोरोना जांच और टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा की

रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कोरोना जांच और टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा की

Chhattisgarh
स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश में कोरोना जांच एवं टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में सभी वर्गों के टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों के लिए सुविधाजनक जगहों और भवनों में टीकाकरण केंद्र स्थापित करने कहा। उन्होंने टीकाकरण केन्द्रों में सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि टीकाकरण के लिए पहुंचने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। श्री सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन को टीका बनाने वाली दोनों कंपनियों के साथ समन्वय कर 18 वर्ष से 44 वर्ष आयु वर्ग के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में टीकों की व्यवस्था करने कहा। उन्होंने टीकाकरण के लिए आवश्यक कन्ज्युमेबल्स (Consumables) भी पर्याप्त संख्या में भंडारित करने कहा। ...
स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव से डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों ने की मुलाकात

स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव से डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों ने की मुलाकात

Chhattisgarh
स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव से डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय के जूनियर डॉक्टरों ने आज उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की। श्री सिंहदेव को जूनियर डॉक्टरों ने इस दौरान अपनी मांगो की जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों से कहा कि इस समय हम कोरोना संक्रमण के कठिन दौर से गुजर रहे हैं। इस वक्त डॉक्टरों का स्थान भगवान के समान है। आप लोग अपनी सेवाएं जारी रखें। सरकार डॉक्टरों की कार्य परिस्थितियों को बेहतर बनाने और उन्हें अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराने पहल करेगी।...
स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने अस्पताल पहुंचकर बीजापुर नक्सल हमले में घायल जवानों का हाल-चाल जाना

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने अस्पताल पहुंचकर बीजापुर नक्सल हमले में घायल जवानों का हाल-चाल जाना

Chhattisgarh
स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज रामकृष्ण केयर, एनएच-एमएमआई और श्रीबालाजी अस्पताल पहुँचकर बीजापुर नक्सल हमले में घायल जवानों का हाल-जाना। उन्होंने दोनों अस्पतालों में डॉक्टरों से चर्चा कर जवानों के इलाज की जानकारी ली। श्री सिंहदेव ने जवानों से बात कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने इस दौरान जवानों से घटना की जानकारी भी ली। जवानों से बात कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की, डॉक्टरों से उनके इलाज के संबंध में की चर्चा...
स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने दुर्ग जिले में कोविड संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की, कहा ‘कोरोना से लड़ने दुर्ग की हर संभव मदद करेंगे’

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने दुर्ग जिले में कोविड संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की, कहा ‘कोरोना से लड़ने दुर्ग की हर संभव मदद करेंगे’

Chhattisgarh
स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज दुर्ग जिले में कोविड संक्रमण की स्थिति एवं इसके रोकथाम की रणनीति को लेकर आज दुर्ग सर्किट हाउस में विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्र कुमार और स्थानीय विधायक श्री अरुण वोरा भी मौजूद रहे। गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू वीडियो कांफ्रेंस से बैठक में जुड़े। स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने कहा कि स्थिति से निपटने के लिए आपको किस तरह के अतिरिक्त संसाधन की जरूरत है, डीएमएफ फंड और अन्य फंड का किस तरह से कोरोना संक्रमण को थामने में उपयोग किया जा सकता है, इस बारे में अधिकारियों का फीडबैक लेने यह बैठक बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल तात्कालिक रूप से राहत पहुँचाना नहीं है, अपितु ऐसा सिस्टम भी तैयार करते चलना है जिससे कोरोना के कुछ और वेव आने की दशा में भी हम इसे रोकने के लिए प्रभावी रूप से तैयार रहें।...
‘हमर ग्रामसभा’ की 35वीं कड़ी का प्रसारण 28 मार्च को : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव श्रोताओं के सवालों के देंगे जवाब

‘हमर ग्रामसभा’ की 35वीं कड़ी का प्रसारण 28 मार्च को : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव श्रोताओं के सवालों के देंगे जवाब

Chhattisgarh
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव रेडियो पर 28 मार्च को 'हमर ग्रामसभा' कार्यक्रम में श्रोताओं के सवालों के जवाब देंगे। वे शाम साढ़े सात बजे से आठ बजे तक आकाशवाणी रायपुर से प्रसारित इस विशेष कार्यक्रम में व्हाट्सएप के माध्यम से श्रोताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देंगे। श्री सिंहदेव कार्यक्रम में राज्य शासन की नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में श्रोताओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी करेंगे। कार्यक्रम को मीडियम वेब 981 किलो हर्ट्ज पर सुना जा सकता है। प्रदेश में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्र एक साथ इस कार्यक्रम को रिले करेंगे। विभागीय योजनाओं की जानकारी देने और उनका लाभ उठाने लोगों को प्रेरित करने राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा द्वारा साप्ताहिक रेडियो कार्यक्रम ‘हमर ग्रामसभा’ का न...