दिनांक : 08-May-2024 11:16 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ नागरिकों के कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम की दी जानकारी

28/02/2021 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh    

स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज अम्बिकापुर स्थित अपने निवास कार्यालय से ऑनलाइन पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने पत्रकार वार्ता में प्रदेश में 60 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों और 45 वर्ष से 59 वर्ष के बीच के कोमोरबीडिटी (Co-morbidity) पीड़ितों के कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम की जानकारी दी। श्री सिंहदेव ने बताया कि शासकीय अस्पतालों के साथ ही ये टीके निजी अस्पतालों में भी लगाए जाएंगे। प्रारंभिक स्तर पर अभी 100 टीकाकारण केंद्र बनाए गए हैं जिनमें 60 सरकारी और 40 निजी क्षेत्र के अस्पताल हैं। इस चरण में प्रदेश की कुल आबादी के दस प्रतिशत यानि करीब 30 लाख लोगों को टीके लगाए जाएंगे।

Press Note-1

Press Note-2

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।