दिनांक : 20-May-2024 01:18 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: chhattisgarh

गौठानों द्वारा खुद की जमा पूंजी से गोबर खरीदना, गोधन न्याय योजना की सफलता: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

गौठानों द्वारा खुद की जमा पूंजी से गोबर खरीदना, गोधन न्याय योजना की सफलता: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Chhattisgarh, Raipur
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि गौठानों द्वारा खुद की जमा पूंजी से गोबर खरीदना गोधन न्याय योजना की बड़ी सफलता है। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के आधे से अधिक गौठान स्वयं के संसाधनों से गोबर की खरीदी कर रहे हैं। राज्य शासन को इन गौठानों को गोबर खरीदने के लिए राशि देने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। गोबर विक्रेताओं को आज भुगतान की गई 4.62 करोड़ रुपए की राशि में से 4270 स्वावलंबी गौठानों द्वारा 2.88 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया तथा कृषि विभाग द्वारा 1.74 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। पिछले पखवाड़े में गोबर खरीदी के लिए प्रदेश के स्वावलंबी गौठनों ने कृषि विभाग की तुलना में अधिक राशि का भुगतान किया है। स्वावलंबी गौठानों द्वारा अब तक अपने संसाधनों से 29.61 करोड़ रूपए की राशि से गोबर की खरीदी की गई है। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में गोधन न्या...
बिन्द्रानवागढ़ के नागेश परिवार के साथ सीएम बघेल ने स्वादिष्ट कांदा भाजी और मुनगा बड़ी का चखा स्वाद

बिन्द्रानवागढ़ के नागेश परिवार के साथ सीएम बघेल ने स्वादिष्ट कांदा भाजी और मुनगा बड़ी का चखा स्वाद

Chhattisgarh, Gariabandh
गरियाबंद जिले के बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परियाबाहरा में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आगमन भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत हुआ। कार्यक्रम स्थल पर जाने से पहले मुख्यमंत्री ने दोपहर का भोजन ग्राम के आदिवासी किसान श्री गौकरण नागेश के घर किया। उनकी बहू श्रीमती रूपेश्वरी नागेश ने मुख्यमंत्री को अपने हाथों से भोजन परोसा। उनके साथ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत ने भी नागेश परिवार के भोजन का आनंद लिया। मिट्टी से बने कवेलूपोश घर की परछी (बरामदे) में जमीन पर बैठकर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कांदा भाजी, मुनगा बड़ी की सादा सब्जी के साथ गेहूं की रोटी, चावल-दाल, झुरगा आलू और गोभी-मटर की सब्जी का भी स्वाद चखा। इसके अलावा उन्होंने बिजौरी, अरसा, तिखुर, अचार, पापड़ भी खाया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने नागेश परिवार का आभार व्यक्त करते हुए सभी परिजनों को उपहार भें...
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके मंत्रियों-पदाधिकारियों सहित 250 वरिष्ठ नेताओं का नाम भेजा गया, खरगोन से जुड़ेंगे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके मंत्रियों-पदाधिकारियों सहित 250 वरिष्ठ नेताओं का नाम भेजा गया, खरगोन से जुड़ेंगे

Chhattisgarh, Raipur
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मार्ग में छत्तीसगढ़ शामिल नहीं है। लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार के सभी प्रमुख राजनीतिक चेहरे इसमें शामिल होने जा रहे हैं। यह जुड़ाव मध्य प्रदेश के निमाड़-मालवा अंचल में होगा। प्रदेश कांग्रेस ने इस यात्रा में शामिल होने के लिए 250 नेताओं का नाम केंद्रीय कार्यालय को भेजा है। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, नेताओं का नाम शामिल है। कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा 23 नवम्बर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करने वाली है। इसके लिए वहां तैयारियां जोरो पर हैं। इस बीच छत्तीसगढ़ में भी इस यात्रा में शामिल होने की तैयारी तेज है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बताया, प्रदेश कांग्रेस की ओर से 250 यात्री 25 नवम्बर को मध्य प्रदेश के लिए रवाना होंगे। वहां 26 से 28 नवम्बर तक सभी राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा क...
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल : मीडिया के साथियों के हर सुख-दुख में हम उनके साथ खड़े हैं, 53 मीडिया कर्मियों और उनके परिजनों को 1.15 करोड़ रूपए की सहायता राशि जारी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल : मीडिया के साथियों के हर सुख-दुख में हम उनके साथ खड़े हैं, 53 मीडिया कर्मियों और उनके परिजनों को 1.15 करोड़ रूपए की सहायता राशि जारी

Chhattisgarh, India, Tribal Area News and Welfare
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार मीडिया के साथियों के हर सुख-दुख में साथ खड़ी है। उनकी पेशेगत चुनौतियों और मुश्किलों को कम करने के लिए राज्य सरकार लगातार कदम उठा रही है। मीडिया कर्मियों की मुश्किलें जितनी आसान होंगी छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता की राह भी उतनी ही आसान होगी। राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की गौरवशाली पत्रकारिता और उसके उच्च आदर्शों को संरक्षण देते रहने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री बघेल कोविड-19 से दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकार कल्याण कोष से स्वीकृत सहायता राशि के चेक वितरित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कोविड-19 से दिवंगत 11 पत्रकारों के परिजनों को सहायता राशि के चेक वितरित किए पत्रकार कल्याण कोष से आज 53 मीडिया कर्मियों के विभिन्न प्रकरणों में स्वीकृत कुल एक करोड़ 15 लाख रूपए की आर्थिक सहायता की ...
वार्ता विशेष : लंपी वायरस से घबराये नहीं, गायो का उपचार एवं सेवा करे – डॉक्टर के के पटेल

वार्ता विशेष : लंपी वायरस से घबराये नहीं, गायो का उपचार एवं सेवा करे – डॉक्टर के के पटेल

Vishesh Lekh
राजिम (गरियाबंद जिला) के पशुपालन विभाग द्वारा संचालित पशु उपचार केंद्र के वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉक्टर श्री किशोर कुमार पटेल ने लंपी वायरस के उपचार एवं रोकथाम पर हमारे वरिष्ठ पत्रकर बिशेष दुदानी से महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की है। डॉक्टर पटेल का कहना है कि लम्पी वायरस एक चर्म (स्किन) रोग है जो आजकल गायों एवं मवेशीयो को संक्रमित कर रहा है। छत्तीसगढ़ में वर्ष 2020 में लम्पी वायरस के पहले मामले ओडिशा बॉर्डर के समीप कुछ गाँव की गायों एवं मवेशियों में पाया गया था। लंपी वायरस के संक्रमण में गाय को शुरु में तेज़ बुखार आता फिर बदन पर दाने दाने जैसे लम्प्स निकल आते है और पैर भी सूज जाते है। गाय को बेचैनी होने लगती है वे आहार एवं दूध देना भी बंद कर देती है। वर्ष 2020 कोरोना लॉकडाउन के दौरान छत्तीसगढ़ की पशुपालन विभाग की टीम ने शीघ्रता दिखते हुए फ़ौरन लंपी वायरस से संक्रमित गायो और मवेशियों का उप...
चार दिनों में राज्य में हो चुकी 69,783 मीट्रिक टन धान की खरीदी

चार दिनों में राज्य में हो चुकी 69,783 मीट्रिक टन धान की खरीदी

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के घोषणा के अनुरूप प्रदेश में धान खरीदी का महाभियान 01 नवम्बर से शुरू हो चुका है। बीते चार दिनों में राज्य में किसानों से समर्थन मूल्य पर 69 हजार 783 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। आज 4 नवम्बर को किसानों से 23 हजार 89 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। धान के  एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 283..07करोड़ रुपये का भुगतान जारी कर दिया गया है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज धान बेचने वाले किसानों को 8671 टोकन जारी किए गए थे। जिसमें 606 टोकन तुंहर हाथ एप्प द्वारा जारी किए गए थे। 5 नवम्बर को राज्य में धान उपार्जन के लिए 12,577 टोकन तथा तुंहर हाथ एप के जरिये 1,428 टोकन जारी किए गए है। राज्य में धान खरीदी निर्बाध रूप से जारी है। अधिकारी धान की व्यवस्था पर निरंतर निगरानी बनाए हुए हैं। धान खरीदी को लेकर कहीं से किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं ...
किसान टोकन तुंहर हाथ Android Mobile App: क्या है और कैसे उपयोग करे? पढ़े पूरी जानकारी

किसान टोकन तुंहर हाथ Android Mobile App: क्या है और कैसे उपयोग करे? पढ़े पूरी जानकारी

Career, Chhattisgarh
छत्तीसगढ़- राज्योत्सव के साथ ही खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में प्रदेश के पंजीकृत किसानों से 01 नवम्बर 2022 को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य प्रारंभ होगा। शासन द्वारा धान खरीदी निति खरीफ विपणन वर्ष 2022_23 अनुसार धान कॉमन २०४० रूपये प्रति क्विंटल धान ग्रेड ए २०६० रूपये प्रति क्विंटल मक्का १९६२ रूपये प्रति क्विंटल की दर से  धान खरीदी की अधिकतम सीमा १५ क्विंटल प्रति एकड़ , मक्का १० क्विंटल प्रति एकड़ लिंकिंग सहित  खरीदी किया जाना है किसान अपने हाथो से अपना टोकन जारी कर सकेंगे पंजीकृत किसानों को धान खरीदी हेतु टोकन जारी की प्रक्रिया के सुन्यवस्थित प्रबंधन हेतु टोकन तुंहर हाथ एण्ड्राइड एप्प विकसित किया गया है। इस एप्प की सहायता से प्रत्येक किसान संबंधित उपार्जन केन्द्र में स्वयं के द्वारा निर्धारित तिथि में धान विक्रय हेतु टोकन प्राप्त कर सकता है। Kisan_Tokan_Android_App_Download किस...
ओ.पी.जिंदल यूनिवर्सिटी के द्वितीय दीक्षांत समारोह: राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके होंगी शामिल

ओ.पी.जिंदल यूनिवर्सिटी के द्वितीय दीक्षांत समारोह: राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके होंगी शामिल

Chhattisgarh, Raigarh
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके 10 अक्टूबर को एक दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर आयेंगी। यहां वे ओ.पी.जिंदल यूनिवर्सिटी के द्वितीय दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत राज्यपाल सुश्री उइके 10 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11.30 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 12.20 बजे जिंदल एयर स्ट्रीप रायगढ़ पहुंचेंगी और जिंदल गेस्ट हाउस प्रस्थान करेंगी। राज्यपाल सुश्री उइके दोपहर 2.25 बजे ओपी जिंदल स्कूल रायगढ़ आयेंगी एवं दोपहर 2.30 बजे से ओ.पी.जिंदल यूनिवर्सिटी रायगढ़ के द्वितीय दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। तत्पश्चात अपरान्ह 3.55 बजे जिंदल एयर स्ट्रीप रायगढ़ से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।...
अब पॉलिटेक्निक और ITI के छात्रों को टाटा कराएगी कोर्स, राज्य सरकार देगी जमीन

अब पॉलिटेक्निक और ITI के छात्रों को टाटा कराएगी कोर्स, राज्य सरकार देगी जमीन

Career
राज्य सरकार ने बेरोजगारी को खत्म करने के लिए देश की नामी कंपनी टाटा के साथ हाथ मिलाया है। अगले सत्र से टाटा राज्य के सभी 47 पॉलिटेक्निक और 186 आईटीआई में अपना वर्कशाप खोलेगी। इसमें शार्ट और लांग टर्म कोर्स कराए जाएंगे। कोर्स करने वाले 90 प्रतिशत छात्रों को टाटा नौकरी भी देगी। सभी कोर्स बाजार को देखते हुए डिजाइन किए गए हैं। बड़ी-बड़ी इंडस्ट्री में जिस तरह के मेन पावर की डिमांड है, छात्रों को वही ट्रेनिंग दी जाएगी। कोर्स करने वाले सभी छात्रों को टाटा अपना सर्टिफिकेट देगी। इसको लेकर राज्य सरकार और टाटा के बीच हाल ही में एमओयू हो चुका है। शार्ट और लांग टर्म कोर्सटाटा शार्ट और लांग टर्म दोनों तरह के सर्टिफिकेट कोर्स कराएगी। 3,4,5 महीने से लेकर छात्रों को एक साल तक के कोर्स पढ़ने को मिलेंगे। जैसे कोर्स कंप्लीट होते जाएंगे, वैसे ही आगे के कोर्स में पढ़ाई के लिए दाखिला मिलता जाएगा। टाटा जॉब कैसे दे...
हसदेव बचाओ आंदोलन: टी. एस. सिंहदेव ने अनशन कर रहे आंदोलनकर्ताओं को पेड़ नहीं कटने पर आश्वाशन दिया

हसदेव बचाओ आंदोलन: टी. एस. सिंहदेव ने अनशन कर रहे आंदोलनकर्ताओं को पेड़ नहीं कटने पर आश्वाशन दिया

Chhattisgarh
सरगुजा क्षेत्र में हसदेव अरण्य को बचाने हेतु "हसदेव बचाओ" आंदोलन बिलासपुर में पिछले 6 दिनों से कोंहेर गार्डेन में अनशनरत आन्दोलनकर्ताओ से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री टी. एस. सिंहदेव ने आश्वासन दिलाया कि ग्रामवसियों की अनुशंसा अनुरूप नई खदानों में पेड़ कटाई नहीं होगी एवं उन्हें जूस पिलाकर अनशन पर विराम लगाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि,"बिलासपुर में हसदेव अरण्य को बचाने के लिए आंदोलन कर रहे साथियों की भावनाओं को मैं समझ सकता हूं और उनके साथ हूँ ।" https://youtu.be/-ZcYDLm8kQs साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हसदेव क्षेत्र में नई खदानों में पेड़ नहीं कटने पर आश्वाशन दिया है, मैं आप सभी साथियों को विश्वास दिलाता हूं कि आप सभी भरोसा रखें हसदेव अरण्य सुरक्षित रहेगा। सरगुजा क्षेत्र में हसदेव अरण्य को बचाने हेतु "हसदेव बचाओ" आंदोलन से जुड़े बि...