दिनांक : 29-Apr-2024 09:55 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

जयपुर में चांदी के कड़े के लिए 108 साल की बुजुर्ग महिला के काटे पैर

12/10/2022 posted by Bishes Dudani Chhattisgarh    

जयपुर. दो दिन पहले के गलता गेट में 108 साल की बुजुर्ग महिला के दोनों पैर लूट के इरादे से घुसे चोरों ने काट दिए थे। जिसके बाद कल सुबह उन्हें SMS में भर्ती कराया गया था। लेकिन दो दिन मौत से लड़ने के बाद आखिर उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग महिला जमना देवी मीणा की मौत की खबर से उने परिजनों में शोक की लहर छा गई। वहीं पुलिस-प्रशासन अपनी कार्यशैली पर खुद ही पछता रहा है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजयपाल लांबा ने प्रेस वार्ता कर इस मामले से पर्दा उठाया है।

SMS में इलाज के दौरान डॉक्टर्स ने बताया था कि महिला की हालत बेहद गंभीर है। अधीक्षक डॉक्टर अचल शर्मा ने कहा कि महिला को अस्पताल में काफी देरी से लाया गया था। पहले उनकी जान बचाना जरूरी था। गले में सांस की नली तक कटा हुआ था। पहले उसकी सर्जरी की गई। लेकिन पैर देरी से आए थे, इसलिए प्रत्यारोपण नहीं हो पाया। महिला के कटे हुए पैरों को मोर्चरी में रखा गया था।

Author Profile

Bishes Dudani
बिशेष दुदानी रायपुर में निवास करते है, इन्होने ने Btech IT की डिग्री की है, वेब डेवलपमेंट और पत्रकारिकता में रूचि है। दैनिक इस्पात टाइम्स रायपुर एवं रायगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार है और गोंडवाना एक्सप्रेस में सह-संपादक/प्रबंधक की भुमिका निभा रहे है।