दिनांक : 25-Apr-2024 07:57 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

वंदे भारत बिलासपुर-नागपुर एक्सप्रेस : ये ट्रैन सुविधा नहीं छत्तीसगढ़ को पकड़या हुआ जबरदस्ती का झुनझुना है : विशेष कवरेज

17/12/2022 posted by Bishes Dudani Chhattisgarh, India, Vishesh Lekh    

पिछले बुधवार 14 दिसंबर 2022 को प्रधान मंत्री मोदी एवं अन्य मंत्रीगण ने वंदे भारत बिलासपुर-नागपुर एक्सप्रेस को हरी झंडी दे कर नागपुर स्टेशन से रवाना किया। वंदे भारत प्रधान मंत्री की महत्वकांशी योजनाओ में से एक है जिसमे आमजनो को यूरोपियन स्तर की रेलवे सुविधाएं दी जाएगी।

वंदे भारत एक्सप्रेस बिलासपुर जंक्शन से शनिवार को छोड़ कर सप्ताह के सारे दिन सुबह 6:45 को रवाना होगी और रायपुर, दुर्ग, राजनांदगाव, गोंदिया स्टेशनो पर स्टॉपेज लेते हुए अंत में दोपहर 12:15 बजे दोपहर तक नागपुर जंक्शन पहुंचेगी। इस हाई स्पीड ट्रैन से कुल सफर 7 घंटे से घटकर 5:30 घंटा हो जायेगा, ऐसा भारतीय रेलवे का लक्ष्य है।

रूट पर चल रही पुरानी ट्रेनों का हाल 

रायगढ़-बिलासपुर-रायपुर-गोंदिया-नागपुर इस रूट पर चल रही तमाम बिलासपुर रेलवे मंडल की नियमित  ट्रैन एवं लम्बी दुरी की सुपरफ़ास्ट ट्रेने पिछले एक से डेढ़ वर्षो से अमूमन 3-4 घंटे लेट है चल रही है। रायपुर से रायगढ़ 5 घंटे अधिकतम लगते है पर वर्तमान में जन शताब्दी एक्सप्रेस अपने ठीक समय रात 10:30 बजे रायगढ़ पहुंचने के बजाय सुबह 4 बजे तक यानी 6 से 7 घंटे तक विलंब चल रही है।

वंदे भारत का आसमानी किराया आपकी जेब ढीली करेगा

वंदे भारत एक्सप्रेस का एक मुसाफिर टिकट का किराया ऐसी चेयर कार की दो श्रेणियों में बिलासपुर जंक्शन से नागपुर जंक्शन तक 1075 रुपये एवं 2045 रूपये है, जबकि इंटरसिटी एक्सप्रेस जो पहले से बिलासपुर एवं नागपुर के मध्य चल रही है इसका AC तीसरी श्रेणी का 700 रुपये है, बाकि तमाम ट्रेनों में भी 700 तक ही किराया है। गौरतलब है कि AC तीसरी श्रेणी में आपको बर्थ सुविधा भी मिलती है आप सोते सोते भी सफर कर सकते, जबकि वंदे भारत एक्सप्रेस में सिर्फ बैठने की सीट मिलेगी।

छत्तीसगढ़ की जनता को वंदे भारत जैसी ट्रैन की सुविधा की कोई जरुरत नहीं है, ये बस एक दिखावटी अमीरो की ट्रैन है। यहाँ की गरीब एवं साधारण आम जनता की पहुंच से भी बाहर है। छत्तीसगढ़ प्रदेश की आम जनता को पकड़या हुआ नया खिलौना है।

वन्दे भारत जैसी यूरोपियन ट्रैन शुरू करने के बजाय रेलवे अपनी वर्तमान ट्रेनों में दी जा रही सुविधाओं और समय सारिणी के पालन पर जोर दे तो बेहतर रहेगा।

Author Profile

Bishes Dudani
बिशेष दुदानी रायपुर में निवास करते है, इन्होने ने Btech IT की डिग्री की है, वेब डेवलपमेंट और पत्रकारिकता में रूचि है। दैनिक इस्पात टाइम्स रायपुर एवं रायगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार है और गोंडवाना एक्सप्रेस में सह-संपादक/प्रबंधक की भुमिका निभा रहे है।