
जयपुर. दो दिन पहले के गलता गेट में 108 साल की बुजुर्ग महिला के दोनों पैर लूट के इरादे से घुसे चोरों ने काट दिए थे। जिसके बाद कल सुबह उन्हें SMS में भर्ती कराया गया था। लेकिन दो दिन मौत से लड़ने के बाद आखिर उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग महिला जमना देवी मीणा की मौत की खबर से उने परिजनों में शोक की लहर छा गई। वहीं पुलिस-प्रशासन अपनी कार्यशैली पर खुद ही पछता रहा है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजयपाल लांबा ने प्रेस वार्ता कर इस मामले से पर्दा उठाया है।
SMS में इलाज के दौरान डॉक्टर्स ने बताया था कि महिला की हालत बेहद गंभीर है। अधीक्षक डॉक्टर अचल शर्मा ने कहा कि महिला को अस्पताल में काफी देरी से लाया गया था। पहले उनकी जान बचाना जरूरी था। गले में सांस की नली तक कटा हुआ था। पहले उसकी सर्जरी की गई। लेकिन पैर देरी से आए थे, इसलिए प्रत्यारोपण नहीं हो पाया। महिला के कटे हुए पैरों को मोर्चरी में रखा गया था।
Author Profile
- बिशेष दुदानी रायपुर में निवास करते है, इन्होने ने Btech IT की डिग्री की है, वेब डेवलपमेंट और पत्रकारिकता में रूचि है। दैनिक इस्पात टाइम्स रायपुर एवं रायगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार है और गोंडवाना एक्सप्रेस में सह-संपादक/प्रबंधक की भुमिका निभा रहे है।
Latest entries
India2022.12.30व्यक्ति विशेष : पेले (Pele) – ब्राज़ील के फुटबॉल खिलाड़ी का निधन, फूटबाल के जादूगर, सर्वश्रेष्ठ, सबसे महान खिलाडी
Chhattisgarh2022.12.17वंदे भारत बिलासपुर-नागपुर एक्सप्रेस : ये ट्रैन सुविधा नहीं छत्तीसगढ़ को पकड़या हुआ जबरदस्ती का झुनझुना है : विशेष कवरेज
Chhattisgarh2022.11.24इस्पात टाइम्स रायपुर के 16वें स्थापना दिवस के अवसर पर दिव्यांग एवं निर्धनों में कम्बल वितरण का आयोजन किया गया
Vishesh Lekh2022.11.23मेरा जीवन मेरा संघर्ष : संस्थापक पूज्य स्व. श्री भरत दुदानी जी की 65वी जयंती पर विशेष लेख : बिशेष दुदानी(पुत्र) की कलम से