छत्तीसगढ़ के गरियाबंद के चिंगरा पगार झरना गए करीब एक हजार से ज्यादा सैलानी बाढ़ में फंस गए थे। लेकिन अब हालात को काबू में कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक चिंगरा पगार झरना स्थल जाने से पहले पड़ने वाले बरसाती नाला में अचानक बाढ़ आ गई थी।
दरअसल, दोपहर तेज बारिश के बाद झरना व नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया था। सैलानियों के फंसने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस व बाढ़ आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। राहत व बचाव टीम रस्सी के सहार एक छोर से दूसरे छोर तक लोगों को सुरक्षित निकाला।
हालांकि शाम 4 से 5 बजे तक लगभग एक हजार के आसपास लोग नाले के उस पार फंसे हुए थे। घटना कि जानकारी मिलते ही गरियाबंद से पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों का रेस्क्यू करना शुरू किया। देर रात तक सभी को सकुशल नाला पार करा दिया गया है।
Author Profile
- "जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।
Latest entries
- Chhattisgarh29/04/2024खुद फोन लगाकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कर रहे जनता से सीधी बात, ले रहे हैं फीड बैक
- Chhattisgarh29/04/2024लोकसभा चुनाव 2024: रायपुर लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाता घर से कर रहे मतदान
- Bilaspur29/04/2024कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिलासपुर जनसभा में भरी हुंकार
- Chhattisgarh29/04/2024मुद्दाविहीन कांग्रेस भ्रम फैलाने में है व्यस्त, खो चुकी है जनता का विश्वास; प्रदेश की पूरी ग्यारह सीटें जीत रहे हैं हम : विष्णुदेव साय