दिनांक : 26-Apr-2024 07:59 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

नक्सलियों ने युवक को पीट-पीटकर अधमरा किया:चेहरे और सीने पर गंभीर चोटें; पर्चा फेंक बोले- जो मुखबिरी करेगा, उसे ऐसी ही सजा मिलेगी

23/03/2022 posted by Priyanka (Media Desk) Dantewada    

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की बेरहमी से पिटाई कर दी। उसके चेहरे और सीने पर गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद नक्सली उसे गांव के बाहर ही फेंककर भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने ग्रामीण को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। नक्सलियों ने वहीं पर्चा भी फेंका है, जिस पर मुखबिरी के आरोप में मृत्युदंड देने की बात कही गई है।

जानकारी के मुताबिक, अमलीपदर क्षेत्र के खरीपथरा निवासी धनीराम (40) के घर देर रात दो हथियारबंद नक्सली पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खुलवाकर धनीराम को बाहर बुलाया और फिर अपने साथ ले गए। इसके बाद उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद गांव के बाहर फेंक कर चले गए। सुबह लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। धनीराम के सीने और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।

धनीराम जहां घायल हालत में मिला है, वहीं नक्सलियों ने पर्चा भी फेंका था। उसमें पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए मृत्युदंड देने की बात कही गई है। साथ ही लिखा है कि रुपयों के लिए ऐसा करने वालों को आगे भी ऐसी ही सजा दी जाएगी। पर्चे में नीचे लाल स्याही से भाकपा माओवादी उदंती एरिया कमेटी लिखा हुआ है। घटना के बाद इलाके के ग्रामीण दहशत में है।

वहीं मैनपुर SDOP अनुज कुमार गुप्ता ने बताया कि पर्चा जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे है। धनीराम की नक्सलियों ने पिटाई क्यों की फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।