दिनांक : 06-May-2024 04:23 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संगठन में हुए फेर बदल, नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी

03/10/2021 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh, India    

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के संगठन में बड़ा बदलाव किया है। विभिन्न निगम-मंडलों में जगह पा चुके 8 पदाधिकारियों की प्रदेश कांग्रेस समिति (PCC) के पदों से छुट्‌टी कर दी गई है। वहीं, 4 जिलाध्यक्षों को भी बदल दिया गया है। यह संकेत पहले ही दिए जा चुके थे, ऐसे लोगों की संगठन से छुट्‌टी होगी।

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार शाम नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए। इसके मुताबिक, PCC उपाध्यक्ष पद से गिरीश देवांगन, अटल श्रीवास्तव, भानु प्रताप सिंह और पद्मा मनहर की छुट्‌टी कर दी गई है। उनकी जगह पर अरुण सिंघानिया, पीआर खुंटे, अम्बिका मरकाम और वाणी राव को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

महासचिव के तीन पदों से भी नेताओं की अदला-बदली हुई है। द्वारिकाधीश यादव, उत्तम वासुदेव और पंकज शर्मा को महासचिव पद से हटाकर वासुदेव यादव, अमरजीत चावला और सुमित्रा धृतलहरे को यह जिम्मेदारी दी गई है। भिलाई शहर का कांग्रेस अध्यक्ष अब मुकेश चंद्राकर को बनाया गया है। वे तुलसी साहू की जगह लेंगे।

कोरबा ग्रामीण से मोहित केरकेट्‌टा को हटाकर सुरेंद्र जायसवाल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, बिलासपुर में विजय केशरवानी की जगह विजय पांडेय को जिलाध्यक्ष बना दिया गया है। लंबे समय से विवादों में रहे जांजगीर-चांपा के जिलाध्यक्ष चोलेश्वर चंद्राकर की कुर्सी भी हिल गई है। वहां अब राघवेंद्र सिंह को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। बताया जा रहा है, इस बदलाव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की बड़ी भूमिका है।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।