![](https://i0.wp.com/www.gondwanaexpress.com/wp-content/uploads/2024/05/radhika-khera-congress.jpg?fit=700%2C443&ssl=1)
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा के पार्टी से इस्तीफा दिए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी की प्रतिक्रिया सामने आई है. भाजपा प्रवक्ता राजीव चक्रवर्ती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राधिका खेड़ा के साथ न्याय नहीं किया गया. कांग्रेस पार्टी को आत्मचिंतन की जरूरत है कि आखिर क्यों लगातार लोग पार्टी को छोड़कर क्यों जा रहे हैं.भाजपा प्रवक्ता राजीव चक्रवर्ती ने अपने बयान में कहा कि अन्तोगत्वा दूसरी नेत्रियों की तरह कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा भी पार्टी को छोड़कर चली गईं।
उनका दोष इतना था कि रामलला मंदिर के लिए दर्शन के लिए गई थी. कांग्रेस पार्टी के अंदर उनका अंतर्द्वंद चल रहा था. कांग्रेस पार्टी ने उन्हें न्याय नहीं दिया, जैसे दूसरी महिलाओं को न्याय नहीं दिया. राजीव चक्रवर्ती ने कहा कि यह एक बड़ी विडंबना है कि कांग्रेस पार्टी में चाहे विधायक हों, या चाहे विधायक हों, या महापौर हों, प्रबुद्धजन चाहे गौरव वल्लभ, आचार्य प्रमोद कृष्णन हों, सारे कांग्रेस पार्टी छोड़कर जा रहे हैं. कांग्रेस पार्टी को आत्मचिंतन की आवश्यकता है. आखिर क्यों बार-बार लगातार लोग कांग्रेस पार्टी छोड़ रहे हैं. और लड़की हूं, लड़ सकती हूं का कांग्रेसी नारा ढकोसला है, क्योंकि कांग्रेस पार्टी के अंदर महिलाओं की कोई सम्मान नहीं है।
Author Profile
![Priyanka (Media Desk)](https://i0.wp.com/www.gondwanaexpress.com/wp-content/uploads/2022/10/priyanka-2-e1665368415399.jpg?resize=150%2C150&ssl=1)
- प्रियंका (Media Desk)
- "जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।
Latest entries
Chhattisgarh25/07/2024रायपुर : ग्रीन स्टील से शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य के साथ ही खुलेंगे आर्थिक संभावनाओं के भी द्वार : मुख्यमंत्री
Chhattisgarh25/07/2024रायपुर : 70 लाख राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन
Chhattisgarh24/07/2024एक पेड़ मां के नाम: विधानसभा आवासीय परिसर में 25 जुलाई को होगा वृक्षारोपण
Chhattisgarh24/07/2024रायपुर : मुख्यमंत्री ने नालंदा परिसर की तर्ज पर 13 नगरीय निकायों में लाइब्रेरी की दी सौगात