दिनांक : 26-Apr-2024 11:39 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मिली उत्तर प्रदेश चुनाव के पर्यवेक्षक की अहम जिम्मेदारी

03/10/2021 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh, India, Politics    

छत्तीसगढ़ में राजनीतिक खींचतान के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भूपेश बघेल को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया है। चुनाव अभियान में उनकी बड़ी भूमिका होगी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार शाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इधर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी उसे पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव में भी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का चुनाव अभियान संचालित कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ऐसी जिम्मेदारी मिलने की संभावना बहुत पहले से जताई जा रही थी। जुलाई में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी। इसी दौरान इस भूमिका का ताना-बाना तैयार हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार राजेश तिवारी को पहले ही कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव बनाकर उत्तर प्रदेश के मैदान में उतारा जा चुका है। मुख्यमंत्री की टीम वहां बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण भी दे रही है।

इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम विधानसभा चुनाव में सीनियर ऑब्जर्वर बनाकर भेजा गया था। छत्तीसगढ़ की एक बड़ी टीम वहां महीनों तक प्रचार अभियान में जुटी रही, लेकिन कांग्रेस वहां सत्ता से दूर ही रही। बिहार चुनाव में भी भूपेश बघेल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली थी। पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के लिए कोलकाता में आयोजित केवल एक जनसभा में सीएम भूपेश शामिल हुए थे।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।