दिनांक : 02-May-2024 01:55 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

राजनीती : दिल्ली गए छत्तीसगढ़ के 26 विधायकों ने राजघाट पहुंच कर, गाँधीजी को फुल चढ़ाये, ग्रुप फोटो खिचवाये

03/10/2021 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh, India    

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायकों का दिल्ली में सियासी पर्यटन जारी है। शनिवार सुबह दिल्ली पहुंचे विधायक भी वहां ठहरे विधायकों से मिल गए हैं। सभी ने महात्मा गांधी की समाधि राजघाट और लाल बहादुर शास्त्री के अन्त्येष्टि स्थल विजय घाट की यात्रा की। वहां बापू और शास्त्री जी की समाधि पर फूल चढ़ाए।

राजघाट के गार्डन में विधायकों ने ग्रुप फोटो खिंचाकर राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की है। इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक भी उनके साथ मौजूद रहीं। एक विधायक ने बताया, ‘शनिवार सुबह आए चार विधायकों के साथ सभी लोग महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने गए थे। वहां से लौटने के बाद सभी लोग अपने-अपने काम में व्यस्त हैं। रात को 6 से 7 विधायक और भी आने वाले हैं। रविवार सुबह भी कुछ विधायक दिल्ली पहुंच जाएंगे। उसके बाद बैठक कर आगे की रणनीति तय होगी।’

विधायक का कहना है, ‘केंद्रीय नेताओं के दिल्ली पहुंचने के बाद उनसे भी मुलाकात की जाएगी। फिलहाल अभी लौटने की कोई योजना नहीं है।’ विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी, विधायक रेखचंद जैन और अनूप नाग शाम 7.30 की उड़ान से दिल्ली रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि भुनेश्वर बघेल, चिंतामणि महाराज और चक्रधर सिदार रात तक दिल्ली पहुंच जाएंगे। हालांकि, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पा रही है।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।