दिनांक : 26-Apr-2024 11:25 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

बलौदाबाजार : सद्भावना दौड़ का हुआ आयोजन, 3 सौ से अधिक प्रतिभागी हुए शामिल, कलेक्टर-एसपी ने भी लगाई दौड़

14/08/2023 posted by Naresh Ganshani Baloda Bazar    

बलौदाबाजार, प्रतिवर्ष अनुसार खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आज सुबह 7 बजे जिला मुख्यालय स्थित पंडित चक्रपाणि विद्यालय परिसर में स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 3 सौ से अधिक स्थानीय जनप्रतिनिधि पत्रकार गण अधिकारी कर्मचारी स्कूली छात्र छात्राएं सम्मलित होकर दौड़ में भाग लिए। इस मौके पर छात्र-छात्राओं के उत्साह वर्धन के लिए। कलेक्टर चंदन कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने भी लगभग 2 किलोमीटर दौड़ पूरी की। इस दौरान विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों में महिला वर्ग से दीपिका मानिकपुरी, पुरुष में आकाशदीप,18 वर्ष से अधिक में करण सिंह,अधिकारी कर्मचारी में ई ई लोक निर्माण विभाग विघुत वी आर सुर्यवंशी एवं पुलिस विभाग की मंजू वर्मा,वरिष्ठ नागरिक में एस एम पाध्ये शामिल है।

कलेक्टर चंदन कुमार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आजादी के महत्व बताते हुए सद्भावना दौड़ के आयोजन के उद्देश्य को बताया। साथ ही स्वीप कार्यक्रम के तहत कलेक्टर चंदन कुमार ने सभी प्रतिभागियों को शत प्रतिशत मतदान हेतु शपथ दिलाया।पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने भी बच्चों को दौड़ से होने वाले फायदे, दैनिक जीवन मे महत्व के साथ ही ऐसे आयोजन के उद्देश्य के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

आभार प्रदर्शन बलौदाबाजार एसडीएम रोमा श्रीवास्तव के द्वारा किया गया। इस मौके पर अपर कलेक्टर बी सी एक्का, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव,सिटी डीएसपी अभिषेक सिंह,सँयुक्त कलेक्टर मिथलेश डोंण्डे उप जिला निर्वाचन अधिकारी आर आर दुबे,डिप्टी कलेक्टर नितिन तिवारी, खेल अधिकारी श्रीमती प्रीति बंछोर सहित समस्त विभागों के जिला अधिकारी गण उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में पंडित चक्रपाणि,गरूकुल, शाश्वत एवं पंडित लक्ष्मी प्रसाद तिवारी कन्या स्कूलो के छात्र-छात्राओं सहित प्राचार्य पंडित चक्रपाणि विद्यालय बलविंदर सिंह,शिवकुमार बांधे व्यायाम शिक्षक एनके बांधे अधीक्षक का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Author Profile

Naresh Ganshani
Naresh Ganshaniनरेश गनशानी (बलोदा बाजार, छत्तीसगढ़)
नरेश गनशानी छत्तीसगढ़ के बलोदा बाजार से विख्यात पत्रकार है, ये गोंडवाना एक्सप्रेस पर बलोदा बाजार-भाटापारा जिले की क्राइम, इंडस्ट्री, संस्कृति आदि की खबरे प्रकाशित करते है।