दिनांक : 05-May-2024 04:41 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

बलौदाबाजार : संसदीय सचिव एवं विधायक चंद्रदेव राय ने फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीदों के परिजनों का सम्मान

15/08/2023 posted by Naresh Ganshani Baloda Bazar    

बलौदाबाजार आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस समारोह जिले में अत्यंत हर्ष एवं उल्लास भरे वातावरण में मनाया गया। स्थानीय पंडित चक्रपाणि हाईस्कूल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में संसदीय सचिव एवं विधायक बिलाईगढ़ चंद्रदेव राय ने तिरंगा फहराया। उन्होंने मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन करते हुए राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियां एवं भावी कार्य-योजनाओं की जानकारी दी।

श्री राय ने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों का कुशलक्षेम पूछते हुये शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।मुख्य अतिथि श्री राय ने शासकीय योजनाओं में बेहतरीन कार्यों के लिए तीन दर्जन शासकीय कर्मियों का भी जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित कर शुभकामनाएं दी।

बेहतरीन प्रदर्शन के लिए 59 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

इस अवसर पर विधायक प्रमोद कुमार शर्मा, कृषक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा,जीव जन्तु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष विद्याभूषण शुक्ल,जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश कुमार वर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुमन वर्मा,जिला अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर सहित कलेक्टर चंदन कुमार ,एसपी दीपक झा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

पंडित चक्रपाणि हाईस्कूल मैदान में जिला स्तरीय समारोह सवेरे 9 बजे मुख्य अतिथि श्री राय द्वारा झण्डा फहराने के साथ शुरू हुआ। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जो कि प्रदर्शन प्रमुख आकर्षण का केन्द्र रहा। जिला पुलिस बल की दो टुकड़िया,जिला महिला पुलिस बल एवं नगर सेना,एनसीसी की दो टुकड़ियों, स्काउट गाइड एवं रेडक्रॉस की एक-एक टुकड़ियां ने झण्डे एवं अतिथि को शानदार सलामी दी। परेड का नेतृत्व डीएसपी सुश्री सुशान्ता लकड़ा ने किया। समारोह में हर्ष और उल्लास के प्रतीक के रूप में रंगीन गुब्बारे आसमान में उड़ाये गये।

राय ने जिलें के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजन लक्ष्मी ठाकुर, सावित्री सोनी, वीर शहीद उपनिरीक्षक विवेक शुक्ला, युगल किशोर वर्मा,ट्रेड आर नंदकुमार साहू, आर हुमेश्वर प्रसाद कुर्रे, हीरा लाल गायकवाड़, संतराम साहू,धनंजय वर्मा, संतोष ध्रुव,मिथिलेश कुमार, टेकराम वर्मा के परिजनों का श्रीफल एवं साल से सम्मान कर उनका हाल चाल जाना।

इसके साथ ही श्री राय ने मुख्य मंच से करीब 59 अधिकारी-कर्मचारियों को उनके बेहतर सेवा के लिए जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया। इनमें सहायक जिला कोषालय अधिकारी सुश्री नीलिमा भोई, सहायक ग्रेड-2 पवन कुमार मांझी, जनसम्पर्क विभाग भृत्य राजू सिन्हा, जल संसाधन विभाग ईई अनिल चन्द्राही, सहायक अमीन धनेश्वर प्रसाद निर्मलकर, चौकीदार चैतुराम साहू, महिला बाल विकास विभाग तुकेश्वर जगत, सुपरवाइजर सावित्री शर्मा, स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण चिकित्सा सहायक केशव प्रसाद पैकरा, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सहायक ग्रेड-2 अंजू ध्रुव, मछली पालन विभाग सहायक मतस्य अधिकारी बी.पी. शर्मा, समाज कल्याण विभाग उप संचालक अरविंद गेड़ाम, छत्तीगसढ़

सड़क विकास परियोजना प्रमोद कुमार खरया, निर्वाचन शाखा डाटा एण्ट्री ऑपरेटर नरोत्तम जायसवाल, क्रेडा सब इंजीनियर करन सोनी, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग हरबंश कोसले, श्रम विभाग विरेन्द्र कुमार ठाकुर, राजस्व विभाग श्रीमती उषा बांधे,अजय कुमार निषाद, संजय निर्मलकर, चौकीदार भोलाराम यादव, भृत्य विनय महार, सहायक ग्रेड-3 शिव कुमार सोनी, पटवारी टीकाराम यादव, वाहन चालक आत्माराम लेडवानी,जिला चिकित्सालय बलौदाबाजार एवं नर्सिंग ऑॅिसर आरती एक्का, कृषि विभाग आरईओ प्रवीण कुमार रामटेके, नवीन मेश्राम, प्रधानमंत्री सड़क योजना ग्रामीण लेखा अधिकारी उत्तम कुमार तुरकाने, जिला पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग दुर्गा चरण डड़सेना,

उद्यानिकी विभाग धर्म सिंह तोमर, कृषि विज्ञान केन्द्र भाटापारा दीपमाला लकड़ा, आयुष विभाग डॉ. संदीप राम, पशु चिकित्सा विभाग बजरंग देवांगन, शिक्षा विभाग छात्र दुर्गेश सिंह राठौर, सुश्री तेजश्विनी राठौर, शिक्षक सीमा मिश्रा, कौशिकमुनी त्रिपाठी, मनोज जाटवर, वन विभाग वन रक्षक रमशु लाल नेताम, सुरक्षा श्रमिक राकेश लाल ध्रुव, आबकारी विभाग उप निरीक्षक जलेश सिंह, पुलिस विभाग एसडीओपी सुभाष दास, सायबर सेल, निरीक्षक कैलाश चंद्र दास, मंजूलता राठौर,सहायक उप निरीक्षक विजय केससिया, आरक्षक सुजित तंबोली, पौलस्त्य प्रकाश वर्मा,गणेश प्रसाद साहू चितानंद श्रीवास, प्रधान आरक्षक मोहित ठाकुर, महिला प्रधान सुमित्रा जाटवर, महिला आरक्षक फूलटोरी कुर्रे,

पुरूषोत्तम बंजारे, सखी वन स्टॉफ सेंटर शामिल है। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिला प्रशासन की ओर से प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त कृषि विभाग से 25 हजार का पुरस्कार अध्यक्ष गौठान प्रबंधन समिति ग्राम हरिनभट्ठा को प्रदान किया गया। इसी तरह आज सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सेक्रेड हाई स्कूल को प्रथम,पंडित लक्ष्मी प्रसाद तिवारी द्वितीय एवं गुरुकुल इंग्लिश मीडियम स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।

Author Profile

Naresh Ganshani
Naresh Ganshaniनरेश गनशानी (बलोदा बाजार, छत्तीसगढ़)
नरेश गनशानी छत्तीसगढ़ के बलोदा बाजार से विख्यात पत्रकार है, ये गोंडवाना एक्सप्रेस पर बलोदा बाजार-भाटापारा जिले की क्राइम, इंडस्ट्री, संस्कृति आदि की खबरे प्रकाशित करते है।