दिनांक : 07-May-2024 07:03 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

लेखक: Bishes Dudani

बिशेष दुदानी रायपुर में निवास करते है, इन्होने ने Btech IT की डिग्री की है, वेब डेवलपमेंट और पत्रकारिकता में रूचि है। दैनिक इस्पात टाइम्स रायपुर एवं रायगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार है और गोंडवाना एक्सप्रेस में सह-संपादक/प्रबंधक की भुमिका निभा रहे है।
दौसा में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान जारी 141 किलो बनस्पति घी सीज

दौसा में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान जारी 141 किलो बनस्पति घी सीज

Chhattisgarh
दौसा। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ मदन लाल गुर्जर के नेतृत्व में टीम ने दौसा जिले में मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने बांदीकुई रोड सिकंदरा चौराहा पर मैसर्स पंसारी ट्रेंडिंग कंपनी पर वनस्पती उत्तमश्री ब्रांड का नमूना लिया। साथ ही मिलावट की आशंका के चलते 141 किलो घी सीज किया। इसके अलावा बांदीकुई में गुढा रोड पर ब्रजवासी मिल्क प्रोडक्ट से खुले घी का नमूना लिया गया। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। बता दें कि त्यौहारी सीजन में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और आमजन को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए दौसा जिले में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए भिजवाया जा रहा है। जांच में यदि मिस ब्रांड या मिलावट पाई जाती है तो संबंधित विक्रेता व उत्पादनकर्ता के खिल...
भरतपुर : पथेना में 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, अस्पताल में भी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद, 1 घायल को जयपुर रेफर

भरतपुर : पथेना में 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, अस्पताल में भी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद, 1 घायल को जयपुर रेफर

Chhattisgarh
भरतपुर: राजस्थान का पूर्वी द्वार कहे जाने वाले जिले से फायरिंग की खबर सामने आ रही है। जिले के भुसावर थाने के पथेना गांव में रंजिश के चलते दो पक्षों में फायरिंग हुई। इस घटना में पिता और दो पुत्रों की मौत हो गई। दो लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही भुसावर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस फायरिंग में घायल हुए दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, दो पक्षों के बीच कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि यह विवाद कुछ दिन पहले बच्चों के बीच में हुआ था, जिसने तूल पकड़ लिया। गुरुवार को दोनों पक्षों के बीच लगभग 10 मिनट तक ताबड़तोड़ फायरिंग होती रही। फायरिंग होने की वजह से गांव के सभी लोगों ने अपने घरों के गेट बंद कर लिए और अंदर छुप गए। इस हादसे में गोली लगने से 55 वर्षीय बृजेंद्र सिंह और उसके 28 वर्षीय प...
राजस्थान : विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सियासी सरगर्मियां तेज, सभी राजनीतिक पार्टियां करने लगी रैलियां

राजस्थान : विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सियासी सरगर्मियां तेज, सभी राजनीतिक पार्टियां करने लगी रैलियां

Chhattisgarh
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जयपुर से शाकंभरी मंदिर जाते समय श्रीमाधोपुर, रींगस व खंडेला में कार्यकर्ताओं स्वागत किया। श्रीमाधोपुर में पूर्व विधायक झाबर सिंह खरा की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर नारेबाजी के बीच राजे का स्वागत किया। इसके बाद वे रींगस व खंडेला होते हुए शाकंभरी मंदिर के लिए रवाना हुई। इस दौरान रींगस व खंडेला के अलावा भी रास्ते में जगह- जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजे का स्वागत सत्कार किया। शाकंभरी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शाम को विराट नगर के लिए रवाना होगी।...
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री बोले देश के पावर सिस्टम पर साइबर अटैक को नहीं संभला तो होंगे श्रीलंका और पाकिस्तान जैसे हालात

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री बोले देश के पावर सिस्टम पर साइबर अटैक को नहीं संभला तो होंगे श्रीलंका और पाकिस्तान जैसे हालात

Chhattisgarh
उदयपुर। देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के ऊर्जा मंत्रियों का दो दिवसीय सम्मेलन शुक्रवार को उदयपुर की रेडिसर ब्लू होटल में शुरू हुआ। केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह व केन्द्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री कृष्णपाल ने सुबह 10.30 द्वीप प्रज्वलित कर ऊर्जा मंत्रियों के सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह कहा कि हमारे लिए साइबर अटैक भी काफी बड़ी चुनौती है। देश के पॉवर सिस्टम पर साइबर अटैक पहले भी हुए और आगे भी हो सकते है। ऐसे में हम सब पॉवर सिस्टम को और मजबूत करने के लिए तैयार है। ...
सियासी खबर : क्या राजस्थान में सफल होगा आप पार्टी का दिल्ली पंजाब मॉडल

सियासी खबर : क्या राजस्थान में सफल होगा आप पार्टी का दिल्ली पंजाब मॉडल

India
जयपुर। राजस्थान साल लगभग इसी महीने राजस्थान विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका होगा। सभी राजनीतिक दल ताबड़तोड़ दौरों पर होंगे और अपेन वोटबैंक को साधने की जुगत में होंगे। ऐसे में जनता का समर्थन प्राप्त करने के लिए भारी-भरकम और लोक-लुभावने वादे न हो ये तो मुमकिन नहीं। इन्हीं वादों का सहारा लेकर प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा को टक्कर देने के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने राजस्थान की सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान तो किया है साथ उन्होंने राजस्थान में तीसरा विकल्प उभरने का भी दावा किया है औऱ यह तीसरा विकल्प खुद को ही बता रहे हैं। अब आम आदमी पार्टी अपने इन वादों पर कितना खरे-उतरते हैं इसका सियासी गणित समझते हैं।...
जयपुर में देश भर से शिरकत करेंगे पूर्व न्यायाधीश, अखिल भारतीय संघ की कार्यकारिणी की बैठक कल

जयपुर में देश भर से शिरकत करेंगे पूर्व न्यायाधीश, अखिल भारतीय संघ की कार्यकारिणी की बैठक कल

Chhattisgarh
जयपुर. देश के सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयो के पूर्व न्यायाधीशों के अखिल भारतीय संघ (ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज़ ऑफ सुप्रीम कोर्ट एंड हाई कोर्ट्स ऑफ इंडिया) की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक कल शनिवार, 15 अक्टूबर को होटल जयपुर अशोक, बनीपार्क जयपुर में आयोजित होगी। कोविड - 19 महामारी के बाद यह कार्यकारिणी की पहली बैठक है, जो व्यक्तिगत मौजूदगी में आयोजित होगी। संघ के राजस्थान चैप्टर के कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि बैठक में  देश के न्यायिक जगत की वर्तमान परिदृश्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं कार्यकारिणी के आगामी कार्य बिंदुओं पर भी विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक में विभिन्न राज्यों से संघ के विभिन्न पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्यगण  शामिल होंगे। राजस्थान में निवास कर रहे पूर्व मुख्य  न्यायमूर्ति एवं  न्याय मूर्तिगण भी इसमें शिरकत करेंगे। संगठन सचिव श्र...
जयपुर मे एक ही छत के नीचे कपड़ों का लगा सस्ता बाजार, तिब्बती मार्केट से सरकार को भी मिलता है लाभ

जयपुर मे एक ही छत के नीचे कपड़ों का लगा सस्ता बाजार, तिब्बती मार्केट से सरकार को भी मिलता है लाभ

Chhattisgarh
जयपुर.में लगने वाले इस तिब्बती मार्केट में सिर्फ जयपुरवासी ही नहीं, बल्कि पुरे प्रदेश से लोग आते हैं। तिब्बती मार्केट में एक ही छत के निचे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए कपड़े उपलब्ध हो जाते हैं। वहीं, इस नेपाली मार्केट में लोकल बाजार की अपेक्षा सस्ते दर पर गर्म कपड़े मिल जाते हैं। बता दें कि, नेपाल के ऊनी कपड़े दुनियाभर में प्रसिद्ध है। हर कोई इन नेपाल के गर्म कपड़ों का कायल है। क्योंकि इन कपड़ो की क्वालिटी वाकई दमदार होती है। तिब्बति शरणार्थी एसोसिएशन के यहां मार्केट लगाने से आम जनता को तो लाभ मिलता ही है। साथ ही देश और प्रदेश को भी इससे काफी लाभ मिलता है। एक तो यहां ऊनी कपड़े अपेक्षाकृत सस्ते दामों पर मिल जाते है। दूसरा नेपालियों के यहां आने से सरकार को भी लाभ मिलता है।...
सीकर : नारी शक्ति पुरस्कार 2021 के लिए आनलाईन आवेदन शुरू

सीकर : नारी शक्ति पुरस्कार 2021 के लिए आनलाईन आवेदन शुरू

Chhattisgarh
सीकर। डॉ. अनुराधा सक्सेना सहायक निदेशक, महिला अधिकारिता विभाग, सीकर ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 8 मार्च 2023 को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति पुरस्कार से पुरस्कृत किये जाने के लिए ऐसे व्यक्ति अथवा संस्थाओं से 31 अक्टूबर 2022 तक आनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गये है, जिन्होंने महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक सशक्तिकरण एवं लैंगिक समानता की दिशा में असाधारण परिस्थियों में भी उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाईट www.wcd.nic.in प्राप्त की जाकर अथवा www.awards.gov.in साईड पर जाकर आवेदन करने के साथ ही कार्यालय सहायक निदेशक, महिला अधिकारिता विभाग, सीकर से सम्पर्क किया जा सकता है...
राजस्थान : राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल महाकुंभ का अंतिम पड़ाव 16 से 19 अक्टूबर तक, 4 हजार खिलाड़ी 6 खेलों में दिखाएगें अपनी प्रतिभा

राजस्थान : राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल महाकुंभ का अंतिम पड़ाव 16 से 19 अक्टूबर तक, 4 हजार खिलाड़ी 6 खेलों में दिखाएगें अपनी प्रतिभा

Chhattisgarh
जयपुर, 13 अक्टूबर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा की अनुपालन में राज्य खेलों की तर्ज पर पहली बार गांव-गांव, ढाणी-ढाणी में खेल एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए 6 खेलों में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है। 29 अगस्त 2022 से शुरु हुए राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों में  प्रदेश के 30 लाख से अधिक खिलाड़ी और 2 लाख से अधिक टीमों ने भाग लिया। ग्रामीण ओलम्पिक में प्रदेश के 46 हजार 348 गाँवों ने हिस्सा लिया। गांव-गांव ढाणी-ढाणी में आमजन को खेलों से जोडा - विधायक डॉ कृष्णा पूनिया पदम श्री अर्जुना अवार्डी राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष डॉ कृष्णा पूनिया ने कहा कि वर्तमान दौर में बच्चों का रुझान खेल मैदानों की तरफ ना होकर मोबाइल की तरफ सीमित रह गया है, मानों जैसे खेल उनकी दिनचर्या का हिस्सा तक नहीं हो। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की परिकल्पना के अनुसा...
जयपुर में एबीवीपी का राजस्थान विश्वविद्यालय में मूलभूत सुविधाओं को लेकर उग्र आंदोलन इकाई अध्यक्ष भारत भूषण के नेतृत्व में किया गया

जयपुर में एबीवीपी का राजस्थान विश्वविद्यालय में मूलभूत सुविधाओं को लेकर उग्र आंदोलन इकाई अध्यक्ष भारत भूषण के नेतृत्व में किया गया

Chhattisgarh
जयपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजस्थान विश्वविद्यालय इकाई महाराजा महाविद्यालय के छात्रों की मांगों को लेकर महाराजा महाविद्यालय में उग्र प्रदर्शन कर किया राजस्थान विश्वविद्यालय के अध्यक्ष  भारत भूषण यादव के  नेतृत्व में आंदोलन किया गया। । क्लासों से प्राध्यापक गायब है। प्रिंसिपल अभी तक कॉलेज नहीं आए हैं 1. सभी विषयों की कक्षाएं सुचारु रुप से चलें जिन विषयो के प्राध्यापकों की कमी है वहाँ तुरंत प्रभाव से गेस्ट प्राध्यापक की नियुक्ति की जाए। 2. बॉटनी इकोनॉमिक्स आदि विषयों की कक्षाएं नहीं चल पा रही हैं तुरंत इस पर संज्ञान लिया जाए। 3. कमरा नंबर 2, 4, 7, 10, 11 आदि में श्यामपट्ट, फर्नीचर व पंखे आदि क्षतिग्रस्त है जिन्हें तुरंत प्रभाव से बदला जाए। 4. रसायन विज्ञान की प्रयोगशाला में पिछले लंबे समय से केमिकल नहीं मंगवाये गए हैं ऐसे मे छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है साथ ही ...