दिनांक : 02-May-2024 12:40 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

गारमेंट फैक्ट्री में बना कोट समूह की महिलाओं ने गिफ्ट किया राहुल गांधी को

25/09/2023 posted by Priyanka (Media Desk) Bilaspur, Chhattisgarh    

छत्तीसगढ़ सरकार की महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) योजना अंतर्गत नारी शक्ति समिति गनियारी की प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं के लिए गारमेंट फैक्ट्री का शुभारंभ सांसद श्री राहुल गांधी एवं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया।  महिलाएं इन हाई स्पीड इलेक्ट्रॉनिक सिलाई मशीन से समय की बचत और उत्पाद में वृद्धि करके अपनी कमाई में वृद्धि कर सकेंगी।  नारी शक्ति समूह की महिलाओं ने सांसद श्री राहुल गांधी को गारमेंट फैक्ट्री में बना कोट और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को गारमेंट फैक्ट्री में बना कुर्ता पैजामा भी भेंट किया।

सांसद श्री राहुल गांधी और मुख्यमंत्री श्री बघेल ने महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बिलासपुर द्वारा बनाए गए उत्पादों का निरीक्षण किया। श्री गांधी ने समूह के सदस्यों द्वारा निर्मित गोबर पेंट के डिब्बे को खोलकर देखा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने उन्हें बताया कि प्रदेश में महिलाओं और स्व सहायता समूह को गोबर पेंट निर्माण के माध्यम से अच्छी कमाई हो रही है। इस गोबर पेंट का उपयोग करके स्कूल और शासकीय भवनों में रंगाई पुताई का कार्य भी कराया जा रहा है। श्री गांधी ने समूह द्वारा अब तक निर्मित गोबर पेंट के अब तक उत्पाद निर्माण और किया जा रहे कार्यों की जानकारी भी ली।  सदस्यों ने बताया कि रीपा योजना के माध्यम से उन्हें काफी लाभ हो रहा है और रीपा में वाईफाई की सुविधा भी दी गई है जो बहुत ज्यादा लाभप्रद है।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।