
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। रायपुर पहुंची प्रियंका का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर स्वागत किया। दोपहर 12 बजे वो भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय महिला समृद्धि सम्मेलन में भाग लेंगी। राष्ट्रीय महासचिव का इस साल का यह तीसरा दौरा है।
मेफेयर रिजॉर्ट में प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, सीएम भूपेश, टीएस सिंहदेव, पीसीसी चीफ बैज मौजूद हैं। मौसम साफ होने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद वे सड़क रास्ते से होकर भिलाई पहुंचेंगी।
डेढ़ लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद
कार्यक्रम स्थल पर लगभग 5-6 लाख स्क्वायर फीट का पंडाल और डोम शेड बनवाया गया है। सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल भी किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश भर से करीब 1 लाख 50 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। पंडाल के बाहर भी लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। ताकि अधिक लोग आने पर वे आसानी से प्रियंका का भाषण सुन और देख सकें।
Author Profile

- प्रियंका (Media Desk)
- "जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।
Latest entries
Chhattisgarh12/11/2023गोंडवाना विशेष: दीपोत्सव या दीपावली : उत्सव भी और मन का आलोक भी !
Chhattisgarh26/10/2023दिवाली में पटाखों की बिक्री और जलाने को लेकर जारी हुई नई गाइडलाइन, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
Chhattisgarh26/10/2023छत्तीसगढ़ के तीन एथलीट गोवा में दिखाएंगे दम
Bilaspur20/10/2023छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के 15 वें जज के रुप में रविंद्र अग्रवाल ने ली शपथ