दिनांक : 10-May-2024 07:09 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: bastar goncha festival

बस्तर गोंचा महापर्व: भगवान जगन्नाथ को लगा 56 भोग, आरती में वर्चुअली जुड़े सीएम बघेल

बस्तर गोंचा महापर्व: भगवान जगन्नाथ को लगा 56 भोग, आरती में वर्चुअली जुड़े सीएम बघेल

Chhattisgarh, Dantewada
गोंचा महापर्व पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर के समृद्ध इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन परंपराओं और संस्कृति-सभ्यताओं से बस्तर का इतिहास समझा जा सकता है। जगदलपुर स्थित सिरहासार भवन में आयोजित बस्तर गोंचा महापर्व और भगवान श्री जगन्नाथ की आरती एवं 56 भोग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वर्चुअली शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बस्तर के हजारों रंगों में से एक रंग गोंचा-महापर्व का भी है। यह गोंचा महापर्व आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण तो है ही, यह सांस्कृतिक विकास को जानने-समझने के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है। गोंचा महापर्व का इतिहास 616 वर्षों से भी पुराना है। ओडिशा का गुडिंचा पर्व बस्तर में आकर गोंचा पर्व हो गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री राम वन गमन पर्यटन परिपथ परियोजना के माध्यम से हम उत्तर से लेकर दक्षिण तक भगवान राम के वनवास से जुड़े स्थलों को चिन्हित करके उन्हें पर्यटन तीर्थों के रूप म...
615 वर्ष पुरानी परम्परा के साथ बस्तर के गोंचा महोत्सव का समापन, धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

615 वर्ष पुरानी परम्परा के साथ बस्तर के गोंचा महोत्सव का समापन, धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

Chhattisgarh, Dantewada
ऐतिहासिक बस्तर गोंचा पर्व में छेरा-बाहरा रस्म के साथ ही तीन रथों में भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा व बलभद्र स्वामी के 22 विग्रहों की रथ परिक्रमा आज संपन्न हुई। इस दौरान हरी बोलो व जगन्नाथ की जयघोष के साथ पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के साथ लोगों ने रथ को खींचा और भगवान जगन्नाथ स्वामी माता सुभद्रा और बलभद्र स्वामी गुडिचा मंदिर में नौ दिन के लिए स्थापित किया। जगन्नाथपुरी की तरह बस्तर के गोंचा उत्सव में भी बस्तर महाराजा कमलचंद भंजदेव द्वारा छेरा-बाहरा विधान किया जाता है। 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ईश्वर खांबरी ने बताया कि बस्तर राज परिवार द्वारा इस रस्म को पूरा करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली झाडू कुश और चांदी से बनी होती है। इस झाड़ू का इस्तेमाल केवल रथ यात्रा के दौरान ही किया जाता है। हर साल झाडू में नया कुश लगाया जाता है। भगवान को गजामुंग और फनस ख...