दिनांक : 30-Apr-2024 11:18 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

दौसा में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान जारी 141 किलो बनस्पति घी सीज

15/10/2022 posted by Bishes Dudani Chhattisgarh    

दौसा। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ मदन लाल गुर्जर के नेतृत्व में टीम ने दौसा जिले में मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने बांदीकुई रोड सिकंदरा चौराहा पर मैसर्स पंसारी ट्रेंडिंग कंपनी पर वनस्पती उत्तमश्री ब्रांड का नमूना लिया। साथ ही मिलावट की आशंका के चलते 141 किलो घी सीज किया। इसके अलावा बांदीकुई में गुढा रोड पर ब्रजवासी मिल्क प्रोडक्ट से खुले घी का नमूना लिया गया। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

बता दें कि त्यौहारी सीजन में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और आमजन को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए दौसा जिले में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए भिजवाया जा रहा है। जांच में यदि मिस ब्रांड या मिलावट पाई जाती है तो संबंधित विक्रेता व उत्पादनकर्ता के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Author Profile

Bishes Dudani
बिशेष दुदानी रायपुर में निवास करते है, इन्होने ने Btech IT की डिग्री की है, वेब डेवलपमेंट और पत्रकारिकता में रूचि है। दैनिक इस्पात टाइम्स रायपुर एवं रायगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार है और गोंडवाना एक्सप्रेस में सह-संपादक/प्रबंधक की भुमिका निभा रहे है।