दिनांक : 26-Apr-2024 10:52 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

खैरागढ़ विधानसभा सीट उपचुनाव: मंत्री रविंद्र चौबे और आबकारी मंत्री कवासी लखमा को जीत दिलाने का जिम्मा

22/03/2022 posted by Priyanka (Media Desk) Politics    

राजनांदगांव जिले की खैरागढ़ विधानसभा सीट में उपचुनाव के लिए कांग्रेस की रणनीतिक तैयारियां तेज हैं। पार्टी ने कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे और आबकारी मंत्री कवासी लखमा को जीत दिलाने का जिम्मा सौंपा है। इन दोनों मंत्रियों को चुनाव संचालन समिति में रखा गया है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बताया, खैरागढ़ उप चुनाव के लिए पार्टी ने चुनाव संचालन समिति का गठन किया है। इसमें मंत्री रविंद्र चौबे और कवासी लखमा के साथ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव और राजनांदगांव जिला कांग्रेस के अध्यक्ष पदम कोठारी को जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने मंगलवार को ही खैरागढ़ ब्लॉक कांग्रेस की अध्यक्ष यशोदा वर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

24 मार्च तक होना है नामांकन, 12 अप्रैल को मतदान

निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक उप चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 24 मार्च निर्धारित की गई है। 25 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 28 मार्च तक प्रत्याशियों को अपने नाम वापस लेने का मौका दिया जाएगा। उसके बाद वैध प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया जाएगा। खैरागढ़ सीट पर मतदान 12 अप्रैल को होना है। 16 अप्रैल को मतगणना और परिणाम जारी होंगे।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।