दिनांक : 29-Mar-2024 06:39 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

कलेक्टर से नाराजगी: सुकमा में सर्व आदिवासी समाज ने कहा-कलेक्टर हमारी समस्या सुनते ही नहीं

22/03/2022 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh, Tribal Area News and Welfare    

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मंगलवार को हजारों ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कलेक्टर विनीत नंदनवार उनकी समस्या नहीं सुनते हैं। इसी के विरोध में सर्व आदिवासी समाज के लोग कलेक्टर को हटाने की मांग को लेकर आंदोलन पर उतर आए। हजारों ग्रामीणों की भीड़ को पुलिस भी नहीं रोक पाई और कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्यद्वार को तोड़कर ग्रामीण अंदर घुस आए। जहां जमकर नारेबाजी भी की गई।

सर्व आदिवासी समाज के लोगों ने कहा कि, 11 मार्च को समाज के कुछ सदस्य विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मिलने के लिए पहुंचे थे। काफी देर तक इंतजार करवाने के बाद भी कलेक्टर विनीत नंदनवार उनसे नहीं मिले। जिसके बाद से ग्रामीणों में उनके प्रति जमकर गुस्सा फूटा। मंगलवार को कोया, गोंड, मुरिया, माड़िया, धुरवा, कलार, धाकड़ गांव समेत सर्व आदिवासी समाज के सभी लोग इकठ्ठा होकर कलेक्टर को हटाने की मांग को लेकर आंदोलन पर उतर आए।

यह है ग्रामीणों की प्रमुख मांग

  • तेंदूपत्ता संग्राहक कर्ताओं को नगद भुगतान कर 100 गड्डी का 700 रुपए किया जाए।
  • महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत लंबित मजदूरी भुगतान तत्काल किया जाए।
  • आदिवासी के नाम से फर्जी जाति पर कार्यरत शासकीय कर्मचारियों को तत्काल बर्खास्त किया जाए।
  • पांचवी अनुसूची क्षेत्र में गैर संवैधानिक रूप से बनाए गए तीन नगर पंचायत जिनमें सुकमा, दोरनापाल और कोंटा को पुनः ग्राम पंचायत बनाया जाए।
  • जिले में ईसाई मिशनरी आदिवासियों को बहला-फुसलाकर जबरन धर्मांतरण करवा रहे हैं। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करें।
  • सुकमा जिले में हजारों बेकसूर आदिवासियों को नक्सलियों के नाम पर जेल भेजा गया है, इस मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द रिहा किया जाए।
  • एड्समेट गोली कांड में मारे गए निर्दोष आदिवासियों के परिजनों को मुआवजा दिया जाए।
  • सरकार के शर्तों के अनुसार बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाए।
  • वन अधिकार अधिनियम 2006 को पूर्ण रुप से लागू कर समुदायिक अधिकार दिया जाए।
  • पांचवी अनुसूची क्षेत्र में पेसा कानून अतिशीघ्र लागू किया जाए।
  • सुकमा के सुपनार गांव से विदेशी मदिरा दुकान तत्काल हटाया जाए। वहां पर सुकमा के मूल आदिवासियों का देवस्थल है।
  • जिले में शिक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बेहतर शिक्षा के लिए जिले के मूल निवासरत लोगों को शिक्षक पात्र/ वैकल्पिक व्यवस्था शिक्षादूत के रूप में बेरोजगारों को भर्ती किया जाए।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।