दिनांक : 06-May-2024 10:38 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

आश्वासन के बाद आंदोलन खत्म, DGP अशोक जुनेजा ने सहायक आरक्षकों की पत्नियों से मुलाकात की

07/12/2021 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh    

मंगलवार की सुबह सहायक आरक्षकों की पत्नियों ने नवा रायुपर में हंगामा कर दिया। चीचा की सड़क घेरकर महिलाएं सड़क पर ही बैठ गईं। आनन-फानन में फिर इस जगह पर पुलिस पहुंची। करीब 2 घंटे तक चले हंगामे के बाद PHQ से बुलावा आने पर महिलाएं शांत हुईं।

यह सभी महिलाएं बस्तर, रायगढ़, बिलासपुर जैसे शहरों से रायपुर पहुंची हुई थीं। यहां किसी को जानती भी नहीं थीं। खाने का बंदोबस्त तक करने में दिक्कत हुई। महिलाओं की मांग है कि इनके पतियों की वेतन विसंगति को दूर किया जाए, पुलिस विभाग में उन्हें नियमित नौकरी दी जाए, रिटायरमेंट- पेंशन और अनुकंपा नियुक्ति के नियम लागू किए जाएं। सोमवार की सुबह इन्हीं मांगों को लेकर ये महिलाएं PHQ घेरने पहुंची थीं। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।

नवा रायपुर के पुलिस हेड क्वार्टर (PHQ) में DGP अशोक जुनेजा ने सहायक आरक्षकों की पत्नियों से मुलाकात की। उन्होंने महिलाओं से बात कर उनकी मांगों को गंभीरता से सुना। पुलिस परिवार के प्रतिनिधियों का ज्ञापन लिया। इसके बाद जुनेजा ने कहा कि आपकी मांगे पूरी हों हम इसका प्रयास करेंगे। आपकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा।

उनकी बात सुनने DGP ने पुलिस परिवार को अपने साथ भोजन भी कराया। DGP से मिले आश्वासन के बाद महिलाएं नवा रायपुर से अब बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा जिलों को लौट जाएंगी। सोमवार से ये सभी महिलाएं रायपुर में विरोध-प्रदर्शन कर रहीं थीं।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।