दिनांक : 25-Apr-2024 04:38 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

जगदलपुर : नगर निगम के भाजपा पार्षद दल ने किया मौन प्रदर्शन, फूंका कांग्रेस का पुतला, 100 साल पुराने वट वृक्ष की कटाई का मामला

30/09/2022 posted by Priyanka (Media Desk) Jagdalpur    

छ्त्तीसगढ़ में जगदलपुर के पुराने बस स्टैंड के सामने स्थित करीब 100 साल पुराने वट वृक्ष को काटा जा रहा है। इस मामले में अब सियासत गरमाने लगी है। नगर निगम के भाजपा पार्षद दल ने इस मामले को लेकर एक दिवसीय मौन धरना प्रदर्शन किया। साथ ही कांग्रेस सरकार का पुतला भी दहन किया गया है। भाजपाइयों ने वट वृक्ष काटने वालों के खिलाफ FIR की मांग की है। सिटी कोतवाली में ज्ञापन भी दिया है।

भाजपाइयों का कहना है कि, यह वटवृक्ष शहर की पहचान था। विकास के लिए पर्यावरण के साथ छेड़छाड़ करना अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे अपराध करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। वट वृक्ष सालों पुराना था। इस शहर की धरोहर था। इस शारदीय नवरात्रि के पवित्र अवसर पर इसे काटकर हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया है। इस वट वृक्ष को काटकर न सिर्फ पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया बल्कि शहर की जनता की भावनाओं से भी खिलवाड़ किया गया है।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।