दिनांक : 21-Apr-2024 09:04 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: jagdalpur

जगदलपुर : नगर निगम के भाजपा पार्षद दल ने किया मौन प्रदर्शन, फूंका कांग्रेस का पुतला, 100 साल पुराने वट वृक्ष की कटाई का मामला

जगदलपुर : नगर निगम के भाजपा पार्षद दल ने किया मौन प्रदर्शन, फूंका कांग्रेस का पुतला, 100 साल पुराने वट वृक्ष की कटाई का मामला

Jagdalpur
छ्त्तीसगढ़ में जगदलपुर के पुराने बस स्टैंड के सामने स्थित करीब 100 साल पुराने वट वृक्ष को काटा जा रहा है। इस मामले में अब सियासत गरमाने लगी है। नगर निगम के भाजपा पार्षद दल ने इस मामले को लेकर एक दिवसीय मौन धरना प्रदर्शन किया। साथ ही कांग्रेस सरकार का पुतला भी दहन किया गया है। भाजपाइयों ने वट वृक्ष काटने वालों के खिलाफ FIR की मांग की है। सिटी कोतवाली में ज्ञापन भी दिया है। भाजपाइयों का कहना है कि, यह वटवृक्ष शहर की पहचान था। विकास के लिए पर्यावरण के साथ छेड़छाड़ करना अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे अपराध करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। वट वृक्ष सालों पुराना था। इस शहर की धरोहर था। इस शारदीय नवरात्रि के पवित्र अवसर पर इसे काटकर हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया है। इस वट वृक्ष को काटकर न सिर्फ पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया बल्कि शहर की जनता की भावनाओं से भी खिलवाड़ किया गया है।...
रायपुर : मुख्यमंत्री ने मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

रायपुर : मुख्यमंत्री ने मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर में मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल बस्तर दशहरा में शामिल होने दो दिवसीय प्रवास पर जगदलपुर पहुंचे हुए हैं। उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, सांसद श्री दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल, उपाध्यक्ष श्री विक्रम मण्डावी, संसदीय सचिव श्री रेखचन्द जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप, विधायकगण श्री मोहन मरकाम, श्री राजमन बेंजाम, श्रीमती देवती कर्मा, क्रेडा के अध्यक्ष श्री मिथलेश स्वर्णकार और जगदलपुर नगर निगम की अध्यक्ष श्रीमती सफीरा साहू  मौजूद थीं।...
बदलता बस्तर : नई तस्वीर : नरवा योजना से औसत भू जलस्तर में हुई 8.4 प्रतिशत वृद्धि

बदलता बस्तर : नई तस्वीर : नरवा योजना से औसत भू जलस्तर में हुई 8.4 प्रतिशत वृद्धि

Chhattisgarh, India
धरती में जीवों के लिए जल की उपलब्धता सर्वाधिक अनिवार्य संसाधनों में से एक है। पर्यावरण सहित हमारे कृषि, व्यापार, वाणिज्य, उद्योग संस्कृति इसी पर निर्भर है। राज्य शासन द्वारा प्रारंभ किये नरवा योजना से न केवल लघु नालो को पुनर्जीवन मिला है बल्कि कहीं कहीं तो ये नाले बारहमासी में तब्दील हो चले है। इस तरह जंगल में सूखते पेड़ो को बचाने और मिट्टी कटाव को रोकने के साथ -साथ भू जल स्तर में वृद्धि में  भी नरवा योजना संजीवनी साबित हुई है। फ्लैगशिप सुराजी योजना के घटक में नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी के तहत् नरवा योजना के जिले में जल संचय और जल स्रोतो के संरक्षण के तहत जिले के सातों विकासखण्ड के 40 नरवा का चयन किया गया है जिसकी कुल लम्बाई 624.65 कि.मी. है। इन नरवा के विकास से लगभग 11674 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा का विकास किया जा रहा है। जल संरक्षण के लिए जिले में नरवा के उपचार हेतु 172 ग्राम पंचायतों मे...
जगदलपुर : फिट इंडिया फ्रिडम रन की अमृत महोत्सव भाग लेते हुए एनसीसी कैडेटों ने लगाई जागरूकता दौड़

जगदलपुर : फिट इंडिया फ्रिडम रन की अमृत महोत्सव भाग लेते हुए एनसीसी कैडेटों ने लगाई जागरूकता दौड़

Chhattisgarh, India
कमाण्ड अधिकारी कर्नल संजय चावला विशिष्ट सेवा मेडल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ गर्ल्स बटालियन एनसीसी परचनपाल एनसीसी कैडेटो द्वारा फिट इंडिया मुवमेंट जागरूकता के लिए दौड़ का आयोजन किया गया। इसके अन्तर्गत फिट इंडिया फ्रिडम रन आजादी की अमृत महोत्सव में भाग लेते हुए दन्तेवाड़ा जिले के  एनसीसी कैडेटो ने भी जागरूकता के लिए दौड़ लगाई। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इंदिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम नई दिल्ली से 2 अक्टूबर तक चलने वाली इस देशव्यापी फिट इंडिया फ्रिडम रन का शुभारंभ 29 अगस्त को किया गया है। फिट इंडिया फ्रिडम रन में भाग लेते हुए आज दन्तेवाड़ा जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरंदुल एवं दन्तेवाड़ा के अलावा डी.ए.व्ही. पब्लिक स्कूल बचेली के एनसीसी कैडेटो ने जागरूकता के लिए दौड़ लगाई। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दन्तेवाड़ा एवं किरंदुल में किया गया आयोजन ...
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर अंचल को दी 156 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर अंचल को दी 156 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

Chhattisgarh
आज का दिन बस्तर के लिए ऐतिहासिक रहा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बस्तर जिला प्रवास के दौरान बास्तानार में लगभग 156 करोड़ 46 लाख रूपए की लागत वाले 51 विकास एवं निमार्ण कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 25 जनवरी को बड़ेकिलेपाल में आयोजित आमसभा में लगभग 44 करोड़ 52 लाख रुपए की लागत वाले 10 विकास कार्यों का लोकार्पण और लगभग 111 करोड़ 93 लाख रुपए की लागत वाले 41 विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों सहित युवोदय के वालेंटियर्स तथा सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री एवं अनुदान सहायता के चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर जिले में युवोदय के वालेंटियर्स की विभिन्न गतिविधियों पर आधारित स्मारिका ’’बदलाव संग युवा’’ का विमोचन किया गया। इस अवसर पर मु...
रायपुर : मुख्यमंत्री जगदलपुर में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे

रायपुर : मुख्यमंत्री जगदलपुर में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे

Chhattisgarh
72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में ध्वजारोहण करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत जांजगीर-चांपा में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेगें। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश के जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण करने वाले मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी गई है। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार ध्वजारोहण के लिए मंत्रीगणों के साथ-साथ संसदीय सचिवों को मुख्य अतिथि बनाया गया है। गृह एवं लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद में, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव बलौदाबाजार-भाटापारा में, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे दुर्ग में, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम कोरबा में, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर राजनांदगांव में, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा कांकेर में, नगरीय प्रशा...