दिनांक : 26-Apr-2024 06:45 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

पूर्व सांसद श्री सोहन पोटाई का निधन: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने गहरा दुःख प्रकट किया

09/03/2023 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh, Dantewada    

राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सांसद श्री सोहन पोटाई के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की हैै।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व सांसद के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने श्री सोहन पोटाई के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और उनके परिवारजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री सोहन पोटाई कांकेर लोकसभा क्षेत्र से चार बार सांसद रहे। उन्होंने आजीवन आदिवासी समाज के हितों के लिए संघर्ष किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनेक बार श्री पोटाई से आदिवासी समाज के हितों पर चर्चा हुई। आदिवासी समाज के विकास और उत्थान के लिए हम सबने मिलकर काम किया। उनका निधन हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।