दिनांक : 22-Mar-2024 07:46 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: chhattigarh governor

राज्यपाल हरिचंदन ने रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा सुसज्जित बिलासपुर जिला अस्पताल के 3 वार्डों का किया लोकार्पण

राज्यपाल हरिचंदन ने रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा सुसज्जित बिलासपुर जिला अस्पताल के 3 वार्डों का किया लोकार्पण

Bilaspur, Chhattisgarh
राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन आज बिलासपुर में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय परिसर में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। राज्यपाल ने इस अवसर पर भारतीय रेडक्रास सोसायटी बिलासपुर द्वारा सुसज्जित जिला अस्पताल के तीन वार्ड एचडीयू, चिल्ड्रन वार्ड और एनआरसी का लोकार्पण किया। राज्यपाल श्री हरिचंदन को कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने बिलासपुर जिले का राज्य अंशदान के लगभग 1 लाख 95 हजार रूपए का चेक प्रदान किया। राज्यपाल ने रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा स्वास्थ्य एवं सामाजिक क्षेत्रों में किये जा रहे कार्यों की सराहना की। राज्यपाल ने वर्ष 2023 में सर्वश्रेष्ठ जन औषधि केन्द्र का पुरस्कार मिलने पर जन औषधि केन्द्र सिम्स के कर्मचारियों, टीबी के मरीज को गोद लेने वाले निक्षय मित्रों  एवं पांच स्वैच्छिक रक्तदाताओं को भी सम्मानित किया। राज्यपाल ने भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा लगाए गये...
पूर्व सांसद श्री सोहन पोटाई का निधन: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने गहरा दुःख प्रकट किया

पूर्व सांसद श्री सोहन पोटाई का निधन: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने गहरा दुःख प्रकट किया

Chhattisgarh, Dantewada
राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सांसद श्री सोहन पोटाई के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की हैै। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व सांसद के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने श्री सोहन पोटाई के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और उनके परिवारजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री सोहन पोटाई कांकेर लोकसभा क्षेत्र से चार बार सांसद रहे। उन्होंने आजीवन आदिवासी समाज के हितों के लिए संघर्ष किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनेक बार श्री पोटाई से आदिवासी समाज के हितों पर चर्चा हुई। आदिवासी समाज के विकास ...
राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दी शुभकामनाएं

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दी शुभकामनाएं

Chhattisgarh, Raipur
राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समस्त महिलाओं सहित प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि आज महिलाओं ने अपनी योग्यता, प्रतिभा और क्षमता के बल पर हर क्षेत्र में सफलता के नवीन कीर्तिमान स्थापित किए हैं। महिलाएं, देश के विकास में समान योगदान दे रही हैं। हमें बेटियों को शिक्षित करने तथा  सदैव महिलाओं के सम्मान के लिये संकल्पित होना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी माताओं, बहनों और बेटियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि महिलाओं तक उनके अधिकारों को पहुंचाने, उनका सशक्तिकरण करने और लैंगिक समानता के उद्देश्य को लेकर पूरी दुनिया में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिल...