मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को रतनपुर में महामाया देवी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि अयोध्या भगवान राम की जन्मस्थली है। वहीं, छत्तीसगढ़ उनका मामा घर है और उनकी कर्मस्थली भी है। यहां उन्होंने अपने वनवास का ज्यादा समय व्यतीत किया था। यही वजह है कि राज्य सरकार ने श्रीराम वन गमन पथ योजना के तहत चंदखुरी और शिवरीनारायण सहित 9 जगहों को डेवलप करने का काम शुरू किया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चैत्र नवरात्र की पंचमी के अवसर पर आज छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध तीर्थ शक्तिपीठ रतनपुर पहुंचे। यहां उन्होंने महामाया देवी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री बघेल के साथ कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने भी देवी की पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में सिद्ध शक्तिपीठ महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर, कमिश्नर डॉ संजय अलंग, कलेक्टर डॉ.सारांश मित्तर, एसपी पारुल माथुर ने उनकी अगुवाई की। देवी दर्शन और पूजा-अर्चना करने के बाद मुख्यमंत्री रायपुर के लिए रवाना हो गए।
Author Profile
- "जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।
Latest entries
- Chhattisgarh29/04/2024खुद फोन लगाकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कर रहे जनता से सीधी बात, ले रहे हैं फीड बैक
- Chhattisgarh29/04/2024लोकसभा चुनाव 2024: रायपुर लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाता घर से कर रहे मतदान
- Bilaspur29/04/2024कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिलासपुर जनसभा में भरी हुंकार
- Chhattisgarh29/04/2024मुद्दाविहीन कांग्रेस भ्रम फैलाने में है व्यस्त, खो चुकी है जनता का विश्वास; प्रदेश की पूरी ग्यारह सीटें जीत रहे हैं हम : विष्णुदेव साय