दिनांक : 05-May-2024 12:18 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती की दी शुभकामनाएं

14/05/2021 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh    

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया (अक्ति) की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर किये गए काम अक्षय माने जाते हैं। इस दिन विवाह होना भी शुभ-माना गया है, इसलिए भारत में बहुत बड़ी संख्या में इस दिन विवाह होते हैं।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शस्त्र विद्या के महान गुरु, भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भगवान परशुराम पराक्रम के प्रतीक माने जाते हैं। मानवहित के लिए किये गए कार्यों के लिए भी उन्हें जाना जाता है।

इनमें कई बाल-विवाह के मामले भी सामने आते हैं। श्री बघेल ने कहा कि बाल-विवाह एक सामाजिक कुरीति है, हमें इससे मुक्त होना है। इसके लिए शासन-प्रशासन पूरी तरह सजग और तैयार है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस समय पूरा विश्व कोरोना संक्रमण की आपदा से जूझ रहा हैं। ऐसे में कोरोना वायरस की रोकथाम और बचाव के लिए सोशल के साथ फिजिकल डिस्टेंसिंग भी बहुत मायने रखती है। मुख्यमंत्री ने अपील की है कि अक्षय तृतीया के अवसर पर आवश्यक होने पर ही बहुत कम पारिवारिक लोगों के साथ फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए विवाह संपन्न कराएं। किसी भी तरह का सामाजिक आयोजन न करें, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हों।

 

 

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।