![](https://i0.wp.com/www.gondwanaexpress.com/wp-content/uploads/2022/04/cm-bhupesh-baghel.jpeg?fit=675%2C450&ssl=1)
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज 5 फरवरी को दोपहर 2 बजे पुलिस ग्राउण्ड रायपुर हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के ग्राम दामाखेड़ा के लिए रवाना होंगे। दामाखेड़ा में दोपहर 2.25 बजे मुख्यमंत्री श्री बघेल संत समागम समारोह (माघी मेला) में शामिल होंगे।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री 3.30 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 3.55 बजे बेमेतरा जिले के ग्राम उफरा पहुंचेंगे और वे छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज धमधा राज के 77वें वार्षिक राज अधिवेशन में शामिल होंगे।
कार्यक्रम पश्चात मुख्यमंत्री श्री बघेल शाम 4.55 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 5.25 बजे गरियाबंद जिले के राजिम पहुंचेंगे और वहां शाम 6.55 बजे राजीव लोचन मंदिर दर्शन करेंगे और महानदी आरती में शामिल होंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल राजिम माघी पुन्नी मेला 2023 का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री 9.15 बजे रायपुर लौट आएंगे।
Author Profile
![Priyanka (Media Desk)](https://i0.wp.com/www.gondwanaexpress.com/wp-content/uploads/2022/10/priyanka-2-e1665368415399.jpg?resize=150%2C150&ssl=1)
- प्रियंका (Media Desk)
- "जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।
Latest entries
Chhattisgarh25/07/2024रायपुर : ग्रीन स्टील से शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य के साथ ही खुलेंगे आर्थिक संभावनाओं के भी द्वार : मुख्यमंत्री
Chhattisgarh25/07/2024रायपुर : 70 लाख राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन
Chhattisgarh24/07/2024एक पेड़ मां के नाम: विधानसभा आवासीय परिसर में 25 जुलाई को होगा वृक्षारोपण
Chhattisgarh24/07/2024रायपुर : मुख्यमंत्री ने नालंदा परिसर की तर्ज पर 13 नगरीय निकायों में लाइब्रेरी की दी सौगात