दिनांक : 09-May-2024 05:51 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: naxali

ग्रामीणों का जवानों पर बच्चों को करंट लगाने का आरोप, नक्सल मामले में करते हैं प्रताड़ित

ग्रामीणों का जवानों पर बच्चों को करंट लगाने का आरोप, नक्सल मामले में करते हैं प्रताड़ित

Chhattisgarh, Dantewada, Tribal Area News and Welfare
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के धुर नक्सल प्रभावित बेचापाल गांव में पुलिस कैंप के विरोध में सैकड़ों ग्रामीण आंदोलन में बैठे हुए हैं। पिछले 5 महीने से ग्रामीणों का आंदोलन लगातार जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना ग्राम सभा के इलाके में पुलिस कैंप खोल दिया गया है। पक्की सड़क बनाई जा रही है। नक्सल मामले में लोगों को परेशान किया जा रहा है। ग्रामीणों ने जवानों पर आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के कुछ स्कूली बच्चों को जवानों ने नक्सलियों तक सामान पहुंचाने वाले सप्लायर बताकर करंट लगा प्रताड़ित किया है। जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि हम इतने दिनों से आंदोलन में बैठे हैं, लेकिन राज्य सरकार हमारी नहीं सुन रही है। सरकार के नेता दिल्ली में हुए किसान आंदोलन का समर्थन करते हैं। हमारी परेशानी उनको नजर नहीं आती। क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी भी आंदोलन स्थल आकर गए। जिन्होंने सरकार से बातकर...
दंतेवाड़ा : फागुन मेला से 2 नक्सली गिरफ्तार : जनताना सरकार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पुलिस ने पकड़ा

दंतेवाड़ा : फागुन मेला से 2 नक्सली गिरफ्तार : जनताना सरकार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पुलिस ने पकड़ा

Dantewada
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस ने फागुन मेला से 2 माओवादियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों माओवादी ग्रामीण वेशभूषा धारण कर मेला घूमने के लिए आए थे। जिनके आने की खबर मुखबिर से पुलिस को मिली। जिसके बाद जवानों ने मेला में ढूंढना शुरू किया और कुछ ही घंटों में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार नक्सली रतिराम कुंजाम उर्फ रतन जनताना सरकार अध्यक्ष है। दूसरे माओवादी की पहचान बुधरु उर्फ डेंगा के रूप में की गई है। यह जनताना सरकार उपाध्यक्ष है। ये दोनों नक्सली पिछले कई सालों से माओवाद संगठन से जुड़कर काम कर रहे थे। दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल और बीजापुर जिले के विभिन्न थानों में दोनों माओवादियों के खिलाफ नामजद अपराध दर्ज है। दंतेवाड़ा के SP सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि दोनों नक्सली हत्या, लूट, आगजनी, बड़े नक्सली लीडरों के आने पर उनके बैठक ...

छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर : ग्रे हाउंड फोर्स के जवानों से मुठभेड़; 4 महिला और 2 पुरुष नक्सलियों के शव बरामद

Chhattisgarh, Dantewada
छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर सोमवार सुबह सुरक्षा बलों से हुई मुठभेड़ में जवानों ने LOS कमांडर सहित 6 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनमें 4 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। शवों के पास से ही हथियार और अन्य सामान बरामद हुआ है। इसकी पुष्टि तेलंगाना में भद्राद्री कोठागुडेम जिले के SP सुनील दत्त ने की है। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश से लगे तेलंगाना के भद्राद्री कोत्तगुडम जिले में ग्रे हाउंड फोर्स के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान चरला क्षेत्र के चेन्नापुर जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। थोड़ी देर चली मुठभेड़ के बाद नक्सली वहां से भाग निकले। सर्चिंग के दौरान 6 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। इनमें से एक की पहचान LOS कमांडर राजिता के रूप में हुई है। बाकी की शिनाख्त की जा रही है। 303 राइफल-2, DBBLs-3 और रॉकेट लॉन्...

कांकेर में सीरियल ब्लास्ट:SSB कैंप से डेढ़ किमी दूर एक के बाद एक नक्सलियों ने किए दो धमाके, गश्त पर निकले थे जवान

Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ के कांकेर में गुरुवार दोपहर नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने के लिए सीरियल ब्लास्ट किए। SSB कैंप के पास हुए एक के बाद एक दो धमाके हुए। उस समय जवान गश्त पर निकले थे। गनीमत रही कि जवानों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। इसके बाद इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गई है। ब्लास्ट की पुष्टि अंतागढ़ SDOP अमर सिदार ने की है। हालांकि इस संबंध में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है। जानकारी के मुताबिक, रावघाट थाना क्षेत्र के बैहासालेभट में SSB (सशस्त्र सीमा बल) का कैंप है। वहां से जवान गुरुवार को गश्त पर निकले थे। इसी दौरान दोपहर करीब 3.30 बजे कैंप से करीब डेढ़ किमी दूर सेंदरी बहार नाला में नक्सलियों ने ब्लास्ट किया। इसके ठीक थोड़ी देर बाद जवानों को निशाना बनाते हुए दूसरा ब्लास्ट सूखा नाला के पास किया गया। बताया जा रहा है कि इस ब्लास्ट में कोई जवान हताहत नहीं हुआ है। रावघाट परियोजना में रेलवे ट्...

नारायणपुर: नक्सलियों के निशाने पर हेल्थ वर्कर, एंबुलेंस ड्राइवर की हत्या की व एक को किया अगवा

Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में अब नक्सलियों के निशाने पर हेल्थ वर्कर भी आ गए हैं। नारायणपुर में नक्सलियों ने शुक्रवार शाम को एक एंबुलेंस चालक की हत्या कर दी। उसको पहले डंडों से पीटा और फिर कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिया। इसके साथ ही नक्सली उसके बड़े भाई को भी अगवा कर ले गए। किसी तरह अगले दिन शनिवार सुबह उसका बड़ा भाई नक्सलियों के चंगुल से बचकर गांव लौटा तो घटना का पता चला। मामला धनारो थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, धनोरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस चालक जयराम उसेंडी (35) शुक्रवार को अपने बड़े भाई पिलदास के साथ टेकानार के मुर्गा बाजार गया था। वहां से लौटने के दौरान रास्ते में जिला मुख्यालय से करीब 55 किमी नक्सलियों ने जयराम की हत्या कर दी और उसके बड़े भाई पिलदास को अगवा कर ले गए। अगले दिन सुबह किसी तरह नक्सलियों के चंगुल से छूटकर पिलदास गांव लौटा। रात भर पेड़ पर छिपा रहा भाई, सुबह गांव...