दिनांक : 02-May-2024 03:57 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

कांकेर में सीरियल ब्लास्ट:SSB कैंप से डेढ़ किमी दूर एक के बाद एक नक्सलियों ने किए दो धमाके, गश्त पर निकले थे जवान

09/12/2021 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh    

छत्तीसगढ़ के कांकेर में गुरुवार दोपहर नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने के लिए सीरियल ब्लास्ट किए। SSB कैंप के पास हुए एक के बाद एक दो धमाके हुए। उस समय जवान गश्त पर निकले थे। गनीमत रही कि जवानों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। इसके बाद इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गई है। ब्लास्ट की पुष्टि अंतागढ़ SDOP अमर सिदार ने की है। हालांकि इस संबंध में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

जानकारी के मुताबिक, रावघाट थाना क्षेत्र के बैहासालेभट में SSB (सशस्त्र सीमा बल) का कैंप है। वहां से जवान गुरुवार को गश्त पर निकले थे। इसी दौरान दोपहर करीब 3.30 बजे कैंप से करीब डेढ़ किमी दूर सेंदरी बहार नाला में नक्सलियों ने ब्लास्ट किया। इसके ठीक थोड़ी देर बाद जवानों को निशाना बनाते हुए दूसरा ब्लास्ट सूखा नाला के पास किया गया। बताया जा रहा है कि इस ब्लास्ट में कोई जवान हताहत नहीं हुआ है।

रावघाट परियोजना में रेलवे ट्रैक निर्माण में जवानों की थी ड्यूटी
घटना की जानकारी मिलते ही अंतागढ़ SDOP अमर सिदार सहित SSB के अफसर मौके पर रवाना हो गए हैं। इसके साथ ही इलाके में सर्चिंग तेज कर दी गई है। अभी तक किसी तरह के कोई नुकसान की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि यह जवान रावघाट परियोजना के तहत बनाए जा रहे रेलवे ट्रैक की सुरक्षा में तैनात हैं। इसी के तहत जंगल में गश्त पर निकले थे।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।