राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन को आज उनके जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु, केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष श्री चरणदास महंत ने उनके स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही राज्यपाल के सचिव श्री अमृत खलखों, विधिक सलाहकार श्री राजेश श्रीवास्तव, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी सहित राजभवन सचिवालय के अधिकारी कर्मचारी, विश्वविद्यालयों के कुलपतियों एवं ब्रम्हकुमारी बहनें, परिजनों सहित गणमान्य नागरिकों ने भी राज्यपाल श्री हरिचंदन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
राज्यपाल को सोशल मीडिया के जरिये बिहार के राज्यपाल श्री राजेन्द्र अरलेकर, केन्द्रीय मंत्री द्वय श्री अर्जुन मुंडा, श्रीमती रेणुका सिंह, छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक, मध्यप्रदेश के मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत सहित छत्तीसगढ़ एवं अन्य प्रदेशांे के जनप्रतिनिधिगण एवं आम नागरिकों ने भी दीर्घायु जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश के राज्यपाल श्री बिस्वा भूषण हरिचंदन को जन्मदिन पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में राज्यपाल श्री हरि चंदन के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
Author Profile
- "जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।
Latest entries
- Chhattisgarh29/04/2024खुद फोन लगाकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कर रहे जनता से सीधी बात, ले रहे हैं फीड बैक
- Chhattisgarh29/04/2024लोकसभा चुनाव 2024: रायपुर लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाता घर से कर रहे मतदान
- Bilaspur29/04/2024कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिलासपुर जनसभा में भरी हुंकार
- Chhattisgarh29/04/2024मुद्दाविहीन कांग्रेस भ्रम फैलाने में है व्यस्त, खो चुकी है जनता का विश्वास; प्रदेश की पूरी ग्यारह सीटें जीत रहे हैं हम : विष्णुदेव साय