कवर्धा में शांति के बीच हुई व्यापम की परीक्षा, आज से स्कूल कॉलेज व दुकाने 9 से 3 बजे तक खुलेगी
पिछले एक सप्ताह से हिंसा की वजह से परेशान कवर्धा शहर अब अमन की ओर लौट रहा है। रविवार को शहर में कर्फ्यू के बीच 1 हजार 469 युवाओं ने व्यापमं की ओर से आयोजित प्रवेश परीक्षा में भाग लिया। स्थिति की समीक्षा के बाद कबीरधाम कलेक्टर ने सोमवार से कर्फ्यू पर बड़ी राहत दी है। अब दुकान खोलने का समय सुबह 9 बजे से 3 बजे निर्धारित किया गया है। सोमवार से स्कूल, कालेज, ऑफिस और बैंक भी खोल दिए जाएंगे।
कबीरधाम कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने कर्फ्यू प्रभावित कवर्धा में बड़ी राहत दी है। कवर्धा शहर के अंदर सभी दुकानों का खुलने का समय सुबह 9 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। रविवार तक यह समय 10 बजे से 2 बजे तक तय था। कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। कलेक्टर ने बताया, शहर के आम लोग शाम 5 बजे से 7 बजे तक घर से कामकाज के लिए निकल सकते हैं। घर से बाहर निकलते समय उन्हें अपना प...