दिनांक : 02-May-2024 11:05 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

रायपुर : राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य एवं राज्योत्सव में शामिल होने के लिए विभिन्न राज्यों के अतिथियों को न्यौता दिया गया

09/10/2021 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh, India, Tribal Area News and Welfare    

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने के लिए विभिन्न राज्यों के अतिथियों को आज छत्तीसगढ़ के विधायक, मंत्री एवं नेतागण ने छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से न्यौता दिया। सभी मान्यगण ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आमंत्रित किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार जताया है।

28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक श्री बनवारी लाल पुरोहित, दादर नगर हवेली एवं दमनदीव के प्रशासक श्री प्रफुल्ल भाई पटेल, त्रिपुरा के संस्कृति मंत्री, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर एवं मुख्य सचिव श्री राम सुभाग सिंह, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज,  मिजोरम के मुख्यमंत्री श्री जोराम थंगा, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री थिरू एन रंगास्वामी, लद्दाख के उप राज्यपाल को न्यौता दिया गया।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।