दिनांक : 27-Apr-2024 04:10 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

शोक सन्देश : रायगढ़ जिले के पूर्व विधायक श्री रोशन लाल अग्रवाल का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

01/02/2021 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh    

रायगढ़। भाजपा के पूर्व विधायक रोशन लाल अग्रवाल का आज दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वे भाजपा विधायक से पहले पत्रकार भी थे। उनके निधन की खबर मिलते ही रायगढ़ में शोक की लहर दौड़ गई। उनका पॉर्थिव शरीर शाम तक रायगढ़ लाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि 25 जनवरी को रोशन लाल अग्रवाल भाजपा नेता ओपी चौधरी से सौजन्य मुलाकात करने पहुंचे थे जहां सीढियों पर पैर फिसलने से गिर पड़े, गिरने की वजह से उनके सिर में गंभीर चोटें आयीं। चिकित्सकों के अनुसार सिर में चोट लगने से ब्लड क्लॉट हो गया है। फोर्टिस जिंदल हॉस्पिटल में उन्हें तत्काल भर्ती किया गया था जहां उनका इलाज न्यूरोसर्जन डॉ. पाढ़ी की निगरानी में चल रहा था। लेकिन उनकी हालत में न सुधार होता देख उन्हें तत्काल एयर एम्बुलेंस से दिल्ली के मेदांता अस्पताल ले जाया गया था। जहा इलाज के दौरान उनका निधन हो गया

मुख्यमंत्री ने रायगढ़ के पूर्व विधायक श्री रोशन लाल अग्रवाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ के पूर्व विधायक श्री रोशनलाल अग्रवाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने उनके परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।