
छत्तीसगढ़ में बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दरबार में 26 फरवरी से फागुन मड़ई (मेला) शुरू होगा, जो 9 मार्च तक चलेगा। सालों से चली आ रही परंपरा के अनुसार कलश स्थापना के साथ मड़ई की शुरुआत होगी। परंपरा अनुसार फागुन मड़ई में सैकड़ों क्षेत्रीय देवी-देवता भी शामिल होंगे। दंतेवाड़ा MLA देवती कर्मा, कलेक्टर विनीत नंदनवार ने टेंपल कमेटी की बैठक ली। जिसमें फागुन मड़ई के आयोजन के लिए रूपरेखा तैयार की गई है।
फागुन मेला के पहले दिन सालों से चली आ रही परंपरा अनुसार पहले दिन कलश स्थापना की जाएगी। वहीं देवी की प्रथम पालकी निकाली जाएगी। शक्तिपीठ मां दंतेश्वरी के मंदिर से नारायण मंदिर तक पालकी निकलेगी। फागुन मड़ई में शामिल होने कई क्षेत्रीय देवी-देवताओं को भी आमंत्रित किया गया है। 26 फरवरी से शुरू होने वाली मड़ई 9 मार्च तक क्षेत्रीय देवी देवताओं की विदाई तक चलेगी।
इस दिन होगी ये रस्में
- 26 फरवरी को कलश स्थापना।
- 27 फरवरी को ताड़पलंगा धोनी रस्म।
- 28 फरवरी को खोर खुंदनी।
- 1 मार्च को नाच मांडनी रस्म।
- 2 मार्च को लम्हामार रस्म।
- 3 मार्च को कोडरीमार रस्म।
- 4 मार्च को चितलमार रस्म।
- 5 मार्च को गंवरमार रस्म।
- 6 मार्च को गारी, आंवरामार एवं होलिका दहन।
- 7 मार्च को रंग भंग एवं पादुका पूजन रस्म।
- 8 मार्च को मड़ई का आयोजन।
- 9 मार्च को आमंत्रित देवी-देवताओं की विदाई के साथ ही फागुन मड़ई संपन्न होगी।
Author Profile

- प्रियंका (Media Desk)
- "जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।
Latest entries
Chhattisgarh2023.03.21मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजगीत ’अरपा पैरी के धार ……….’ की काष्ठ कृति भेंट
Chhattisgarh2023.03.21छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों में कहानी सुनने और सुनाने का कौशल का विकास के लिए स्कूलों में कहानी त्योहार मनाया जाएगा
Chhattisgarh2023.03.21बेमेतरा : सदर बाजार में हटाया गया अतिक्रमणए की गई चालानी कार्रवाई
Chhattisgarh2023.03.21मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना का किया शुभारंभ